{"_id":"658482d5a2a57fb9ea081233","slug":"congress-active-for-lok-sabha-elections-said-candidates-will-be-announced-very-soon-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWC: लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस एक्टिव, कहा- बहुत जल्द उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CWC: लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस एक्टिव, कहा- बहुत जल्द उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी
Thu, 21 Dec 2023 11:54 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:54 PM IST
सार
एआईसीसी मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक चार घंटे तक चली। इस दौरान राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरू करने का भी अनुरोध किया गया, जो पूर्वी राज्यों से पश्चिमी राज्यों तक होगी। कांग्रेस नेता ने यात्रा के बारे में बताया कि हम इस पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
CWC
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम का वक्त बचा है। चुनाव को लेकर कांग्रेस काफी एक्टिव हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि वे बहुत जल्द अपने उम्मीदवारों का एलना करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी जाएगी।
एआईसीसी मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक चार घंटे तक चली। इस दौरान राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरू करने का भी अनुरोध किया गया, जो पूर्वी राज्यों से पश्चिमी राज्यों तक होगी। कांग्रेस नेता ने यात्रा के बारे में बताया कि हम इस पर विचार कर रहे हैं। इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा। बैठक के बाद एआईसीसी महासचिव और कांग्रेस संचार प्रभारी जयराम रमेश ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम चुनावों के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन एक-दो दिन में किया जाएगा।
हमारा वोट प्रतिशत बहुत मजबूत है
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से एक सबक सीखा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2024 लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। कांग्रेस अब दोबारा पुरानी गलतियां नहीं दोहराएगी। बैठक के दौरान विधानसभा चुनावों के परिणामों पर भी चर्चा की गई। तीन राज्यों में हुई पार्टी की हार के कारणों का विश्लेषण किया गया। विधानसभा चुनावों के विश्लेषण के बाद वेणुगोपाल ने कहा कि हमें कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं, जो हैं वोट शेयर। हम निश्चित रूप से चीजों को बदल सकते हैं। हमारा वोट प्रतिशत बहुत मजबूत है। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी की बैठक में नए एजेंडे पर चर्चा
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भाजपा से मुकाबला करने को लेकर नए एजेंडे पर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना का मुद्दा विफल रहा है। वहीं सोनिया गांधी ने बुधवार को संसदीय दल की बैठक में सासंदों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे बेहद निराशाजनक है। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए मेहनत करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा था कि कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होंगे पार्टी और इंडिया ब्लॉक के सदस्य के रूप में हमें अपना काम पूरा करना है। कांग्रेस 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर नागपुर में एक मेगा रैली भी कर रही है।
केसी वेणुगोपाल बोले, कांग्रेस हमेशा से चुनावी मोड पर है
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से चुनावी मोड पर रहती है। बिना किसी देरी के लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति का जल्द एलान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में विधानसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा की गई। सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरू करने का भी अनुरोध किया और इस संबंध में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।