लोक केरल सभा: कांग्रेस ने CPI(M) पर लगाए आरोप, सत्ता दल ने कहा- आयोजक धन एकत्रित करेंगे राज्य सरकार नहीं
लोक केरल सभा का आयोजन शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। कार्यक्रम को लेकर आरोप सामने आए कि केरल सीएम पीनाराई विजयन के साथ खड़े या बैठने के लिए प्रवासी लोगों से शुल्क लिया जाएगा।
विस्तार
केरल की सत्ताधारी पार्टी ने बताया कि फंड के लिए अमेरिका में लोक केरल सभा का आयोजन किया जाएगा। अनिवासी केरल सम्मेलन न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि कार्यक्रम का आयोजन आयोजक कर रहे हैं न कि राज्य सरकार।
पार्टी ने दिया जवाब
लोक केरल सभा का आयोजन शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया था। कार्यक्रम को लेकर आरोप सामने आए कि केरल सीएम पीनाराई विजयन के साथ खड़े या बैठने के लिए प्रवासी लोगों से शुल्क लिया जाएगा। कांग्रेस के आरोपों पर सीपीआई (एम) के सदस्य एके बालान ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए अगर आयोजक शुल्क ले रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। पूर्व मंत्री बालान का कहना है कि कांग्रेस विदेश में रह रहे केरलवासियों का मजाक उड़ा रही है। बालान ने आगे कहा कि आयोजक धन एकत्रित कर रह रहे हैं न की मंत्री। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि कहीं पैसों का दुरुपयोग तो नहीं हुआ, यह सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट किया जाएगा।
कांग्रेस ने फिर साधा निशाना
बालान के बयानों का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथाला ने कहा कि लोक केरल सभा आम प्रवासियों को लाभांवित नहीं करेगी। चेन्निथाला ने कहा कि विपक्ष ने कार्यक्रम का विरोध किया क्योंकि उन्हें लगता है कि कार्यक्रम का कोई मतलब नहीं है। कार्यक्रम का आयोजन सिर्फ उच्च कोटि के लोगों के लिए किया जाता है। कांग्रेस नेता का कहना है कि मैंने कभी नहीं सुना कि किसी सम्मेलन में सीएम के पास सिर्फ बैठने और उनके साथ खड़े होने के लिए भारी शुल्क लिया जाता हो।