फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress accused assam government for denied nod night halts for rahul gandhi bharat jodo nyay yatra

Assam: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए असम सरकार ने नहीं दी रात्रि विश्राम की इजाजत, कांग्रेस ने लगाए आरोप

Thu, 11 Jan 2024 03:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

कांग्रेस ने आरोप लगाया 'भाजपा हमारे मार्च करने के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन कर रही है, जबकि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम भी नहीं है।'

विज्ञापन
congress accused assam government for denied nod night halts for rahul gandhi bharat jodo nyay yatra
भारत जोड़ो यात्रा की फाइल फोटो - फोटो : ani

विस्तार

कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि असम की सरकार ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को दो जिलों में रात्रि विश्राम की इजाजत नहीं दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असम में विपक्ष के नेता देबब्रता सैकिया ने बताया कि पार्टी अब यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम के लिए वैकल्पिक जगह की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए निजी प्रॉपर्टी में रात्रि विश्राम की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है, जहां राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेता रात्रि विश्राम कर सकेंगे।
विज्ञापन


'भाजपा हमारे लोकतांत्रिक अधिकार का कर रही हनन'
सैकिया ने कहा कि 'हमने धेमाजी जिले में गोगामुख में स्कूल के मैदान पर रात्रि विश्राम के लिए अपने कंटेनर वाहनों को पार्क करने की इजाजत मांगी थी। शुरुआत में इजाजत दे दी गई थी लेकिन अंतिम समय में इस मंजूरी को वापस ले लिया गया। इसी तरह जोरहाट में एक कॉलेज के खेल मैदान पर रात्रि विश्राम की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने वहां भी इजाजत नहीं दी। भाजपा हमारे मार्च करने के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन कर रही है, जबकि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम भी नहीं है। अब हम लोगों और प्राइवेट फर्मों से मदद मांग रहे हैं ताकि हम रात्रि विश्राम के लिए उनकी जगह का इस्तेमाल कर सकें।'  
विज्ञापन


14 जनवरी को शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होनी है। वहीं यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। असम में 18-25 जनवरी के बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलेगी। सैकिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने भारत की आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी, वह अब देश पर शासन कर रही है। वह नहीं चाहते कि लोगों की समस्याएं उजागर हो। फासीवादी और अलोकतांत्रिक भाजपा के शासन में आजादी खतरे में है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 67 दिनों की यह यात्रा 110 जिलों और 15 राज्यों से गुजरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आयोजित करने के लिए समर्पित
कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी अरुणाचल प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आयोजन करने के लिए आश्वस्त है। कांग्रेस प्रवक्ता हरीश शंकर गुप्ता ने ईटानगर में कहा कि अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार से यात्रा के लिए इजाजत मांगी है। केंद्र सरकार यात्रा पर दबाव बनाकर यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम इस दबाव में नहीं आएंगे। हालांकि अभी यात्रा का अरुणाचल प्रदेश में रूट तय किया जाना बाकी है। राहुल गांधी 20 जनवरी को ईटानगर आएंगे और यहां छात्राओं, किसानों, महिलाओं से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed