फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress accepts central government's challenge to discussion on Rafale 

कांग्रेस ने स्वीकारी सरकार की चुनौती, 2 जनवरी को हो सकती है राफेल पर चर्चा

Mon, 31 Dec 2018 07:39 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 31 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
Congress accepts central government's challenge to discussion on Rafale 
प्रतीकात्मक तस्वीर

लोकसभा में कांग्रेस ने सोमवार को एक बार फिर राफेल सौदे का मुद्दा उठाया और इसमें कथित तौर पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर दो जनवरी को चर्चा करने के लिए तैयार है । इस पर सरकार ने कहा कि वह पहले से ही राफेल मुद्दे पर चर्चा करने को कह रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी बार-बार ‘‘झूठ’’ बोलकर चर्चा से भागती रही है। कांग्रेस सदस्य 11 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही दोनों सदनों में इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और इस मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग करते रहे हैं । लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चर्चा के लिए चुनौती दी गई है तो हम इस चुनौती को स्वीकार करते हैं और दो जनवरी को चर्चा कराई जाए। 

विज्ञापन


इस पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि कोई चुनौती नहीं है। वो (सत्तापक्ष) पहले भी चर्चा के लिए तैयार थे, लेकिन आपकी तरफ से कुछ ऐसा हो गया कि चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री ने चर्चा की बात कही है और अब आप तैयार हैं तो चर्चा होगी, लेकिन चर्चा कब होगी इसका फैसला मुझे करना है। संसदीय कार्य मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह बात पहले उठायी गई, तब गृह मंत्री, वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार चर्चा कराने को तैयार है। हमें चर्चा कराने से कोई एतराज नहीं है, कांग्रेस को चर्चा से बचने की बजाए, इसमें हिस्सा लेना चाहिए ।
विज्ञापन


सोमवार को शून्यकाल और अनुदान की अनुपूरक मांग के दूसरे बैच पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खडगे ने इस विषय को उठाया और राफेल मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग की । इस पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लगातार और बार बार ‘‘झूठ’’ बोलने से कोई बात सच कभी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बारे में (राफेल) कितना भी असत्य क्यों न बोले, वह सच कभी नहीं बन सकता । राजनाथ सिंह ने कहा कि इस विषय पर हम सदन में चर्चा कराने को तैयार हैं, कांग्रेस पार्टी बहस से क्यों भाग रही है, यह बतायें । वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा, ‘‘राफेल मुद्दे पर तुरंत चर्चा करायी जाए । इनकी पार्टी झूठ पर झूठ बोल रही है। ऐसे में इस मुद्दे पर अभी चर्चा शुरू की जाए । खड़गे जी चर्चा शुरू करें और मैं जवाब देने को तैयार हूं । ’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress accepts central government's challenge to discussion on Rafale 
राफेल विमान

भाजपा सदस्यों ने भी राफेल मुद्दे पर चर्चा की मांग की । वहीं अपने हाथों में तख्तियां लिए कांग्रेस सदस्य अपनी मांग को लेकर आसन के समीप नारा लगा रहे थे ।
अनुदान की अनुपूरक मांग पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए भाजपा के निशिकांत दुबे ने कहा कि बोफोर्स मामले और टू जी मामले में भी जेपीसी का गठन किया गया था और क्लीनचिट दी गयी जबकि बाद में गड़बड़ी पकड़ी गई । उन्होंने आरोप लगाया कि अब अगस्ता वेस्टलैंड में ‘मिसेज जी’ का नाम आया है, इसका पैसा किसके पास गया ।
दुबे ने कहा कि 11 दिसंबर से संसद का सत्र शुरू हुआ है, कांग्रेस राफेल मामले में संसद की कार्यवाही बाधित कर रही है। सरकार चर्चा को तैयार है, कांग्रेस तैयारी करके नहीं आती और केवल बाधा डालने का काम कर रही है। देश की जनता को यह पता होना चाहिए ।

इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि राफेल विमान सौदा फ्रांस के साथ किया गया । इस विमान को अधिक कीमत पर खरीदा गया । यह विमान संप्रग सरकार की तुलना में तीन गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार विमान की कीमत क्यों नहीं बता रही है । इस संबंध में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को अनुबंध क्यों नहीं दिया गया । उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें 30 हजार करोड़ रूपये का कथित घोटाला हुआ है। इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच करायी जाए । 

भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने राफेल मामले पर कांग्रेस सदस्यों के विरोध का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सदन में हैं और वे आरोप लगाते हैं और हर बार अलग अलग कीमत बताते हैं । उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस के लोग इस मामले पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं। कांग्रेस सदस्यों ने प्रश्नकाल के दौरान भी राफेल विमान सौदे की जेपीसी से जांच की मांग की और सदन में नारेबाजी की । इसके कारण कार्यवाही बाधित हुई और बैठक प्रश्नकाल समाप्त होने से 10 मिनट पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed