{"_id":"65d9e9de4bc3d3b97602bbb1","slug":"congress-aap-seat-sharing-two-seats-goa-congress-president-amit-patkar-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: आप-कांग्रेस गोवा में चुनावी गठजोड़ पर राजी, सीट बंटवारे पर बनी सहमति के बाद PCC चीफ ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: आप-कांग्रेस गोवा में चुनावी गठजोड़ पर राजी, सीट बंटवारे पर बनी सहमति के बाद PCC चीफ ने कही यह बात
Sat, 24 Feb 2024 06:36 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 24 Feb 2024 06:36 PM IST
सार
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) गठबंधन और सीटों की साझेदारी की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। दोनों दलों ने गोवा में सीटों के बंटवारे पर अहम समझौता किया है। कांग्रेस गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
गोवा में आप प्रमुख और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच सीट शेयरिंग पर बनी सहमति (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के गठबंधन पर गोवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा, 'इंडिया ब्लॉक की ओर से आप और कांग्रेस ने फैसला किया है कि गोवा की दोनों सीटों- दक्षिण गोवा और उत्तरी गोवा से चुनाव कांग्रेस लड़ेगी। उन्होंने कहा, मैं आप नेताओं और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने कांग्रेस के साथ आने का फैसला लिया है। उन्होंने BJP पर हमला बोलते हुए- 'भ्रष्ट जुमला पार्टी' करार दिया और भाजपा को हराने के लिए साथ संगठित होने का आह्वान भी किया।
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अमित पालेकर और कांग्रेस प्रमुख अमित पाटकर ने भाजपा को हराने का आह्वान किया। बता दें कि दक्षिण गोवा सीट कांग्रेस के पास है, जबकि उत्तरी गोवा सीट सत्तारूढ़ भाजपा के पास है। पाटकर ने कहा, रिवोल्यूशनरी गोवांस पार्टी को भी हमारे गठबंधन में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले 4-5 दिनों में दोनों सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा लोकतंत्र के लिए चुनौती : वासनिक
केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ देशव्यापी एकजुटता की कवायद कर रही कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा, भाजपा ने जिस तरह की परिस्थितियां पूरे देश में उत्पन्न की है, उसमें देश के लोकतंत्र के लिए चुनौती है। हर किसी के पीछे ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग को लगाया जा रहा है। एक तरह से हर किसी पर दबाव डालने की राजनीति भाजपा कर रही है। हम समझते हैं कि यह देश के लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक है। इसका मुकाबला केवल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भारत के लोग मिलकर करेंगे।
सरकार संस्थाओं को खत्म करना चाहती है : पाठक
आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा एक-एक कर देश की सारी संस्थाओं को खत्म कर रही है। देश में जिस तरह से चुनावों की चोरी हो रही है, चुनावों को जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, जिस तरह से देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, उसमें आज देश को एक ईमानदार और मजबूत विकल्प की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए और अपने निजी हितों को दरकिनार कर देश के हित को ध्यान में रखकर गठबंधन में आए हैं।
विज्ञापन
सीट शेयरिंग पर क्या बोले दोनों दलों के प्रमुख#WATCH | Panaji: On the Congress and AAP alliance for the upcoming Lok Sabha Polls, Goa Congress President Amit Patkar says, "From the INDIA Bloc, AAP and Congress have decided that both the seats from Goa, South Goa and North Goa, would be contested by the Congress. I want to… pic.twitter.com/BsdUC0B8bg
— ANI (@ANI) February 24, 2024विज्ञापन