{"_id":"6919e84322c861dc990d892f","slug":"cong-to-hold-meeting-of-top-office-bearers-of-12-states-uts-where-sir-is-underway-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ECI SIR Row: कांग्रेस ने एसआईआर पर 18 जून को बुलाई पार्टी की बैठक, 12 राज्यों के शीर्ष पदाधिकारी होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ECI SIR Row: कांग्रेस ने एसआईआर पर 18 जून को बुलाई पार्टी की बैठक, 12 राज्यों के शीर्ष पदाधिकारी होंगे शामिल
Sun, 16 Nov 2025 08:36 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Nov 2025 08:36 PM IST
सार
ECI SIR Row: कांग्रेस ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा के लिए 18 नवंबर को बैठक बुलाई है। बिहार चुनाव में हार और वोट चोरी के आरोपों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बैठक में नतीजों की भी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए कांग्रेस ने 18 नवंबर को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रभारी, राज्य इकाई प्रमुख, कांग्रेस विधायक दल के नेता और सचिव हिस्सा लेंगे। यह बैठक बिहार चुनाव में पार्टी की हार और वोट चोरी के आरोपों के बीच यह बैठक बुलाई गई है।
बिहार के हालिया चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिली। महागठबंधन को केवल 35 सीट पर जीत मिली। वहीं एनडीए ने 202 सीट पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव आयोग (ईसी) की भूमिका पर सवाल उठाया। कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव के नतीजों पर चर्चा की।
ये भी पढ़ें: राजभवन-हथियार विवाद: 'BJP का एजेंट बनकर काम कर रहे', टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का बंगाल के राज्यपाल पर पलटवार
विज्ञापन
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख, कांग्रेस विधायक दल के नेता और महासचिवों की समीक्षा बैठक 18 नवंबर को इंदिरा भवन में होगी। शनिवार को चुनाव आयोग ने बताया कि नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 5.99 करोड़ मतदाताओं में से 95 फीसदी से अधिक लोगों को एसआईआर के तहत मतदाता फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।
चुनाव आयोग के दैनिक एसआईआर बुलेटिन के मुताबिक, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप) में कुल 48.67 करोड़ मतदाता फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। इनमें तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे। असम में भी 2026 में चुनाव होने हैं। लेकिन वहा के लिए एसआईआर की अलग तारीख की घोषणा की जाएगी। एसआईआर का दूसरा चरण चार नवंबर से शुरू हुआ और चार दिसंबर तक चलेगा।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार चुनाव के परिणामों को चौंकाने वाला बताया और कहा कि चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक इन परिणामों की गहन समीक्षा करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन