फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC leader Kalyan Banerjee says on statement of West Bengal Governor CV Ananda Bose

राजभवन-हथियार विवाद: 'BJP का एजेंट बनकर काम कर रहे', टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का बंगाल के राज्यपाल पर पलटवार

Sun, 16 Nov 2025 07:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Nov 2025 07:00 PM IST
सार

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने राज्यपाल पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच सेतु का काम करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि राज्यपाल को केंद्र सरकार का एजेंट नहीं बनना चाहिए 

विज्ञापन
TMC leader Kalyan Banerjee says on statement of West Bengal Governor CV Ananda Bose
तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी। - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के बयान पर पलवाटर किया है। उन्होंने कहा, मुद्दा बहुत स्प्ट है। आप केवल यह देख रहे हैं कि उन्होंने क्या कहा। उन्होंने कहा कि बंगाल में पूरी तरह कानून-व्यवस्था का अभाव है। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव बैलेट (मतपत्र) पर होने चाहिए, बुलेट (गोली) पर नहीं। ये राज्यपाल की ओर से इस्तेमाल किए गए उकसाने वाले शब्द हैं। क्या यह राज्यपाल का काम है?
विज्ञापन

 
कल्याण बनर्जी ने आगे कहा, राज्यपाल को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच सेतु का काम करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कई बार कहा है कि राज्यपाल को केंद्र सरकार का एजेंट नहीं बनना चाहिए। लेकिन वह भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। अगर आप हम पर राजनीतिक रूप से हमला करते हैं, तो आपके पास उस तरह के हमले को सहन करने का भी साहस होना चाहिए। वह संविधान के कसाई हैं। जहां भी गैर-भाजपा शासित राज्य हैं, वहां हर राज्यपाल ऐसा कर रहा है। यह सज्नन तो हद कर गए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा न हो': लालू की बेटी का आरोप- कल मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गईं
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से शुरू हुआ ताजा विवाद?
टीएमसी सांसद ने शनिवार को आरोप लगाया था कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस भाजपा के अपराधियों को राजभवन में बुला रहे हैं और उन्हें हथियार दे रहे हैं ताकि वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले कर सकें। उन्होंने कहा कि 'बंगाल के राज्यपाल को कह दें कि वे भाजपा के अपराधियों को राजभवन में बुलाना बंद करें। वह उन्हें वहां रख रहे हैं और उन्हें हथियार दे रहे हैं ताकि वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले कर सकें। जब तक ये राज्यपाल, राजभवन में हैं, तब तक बंगाल के साथ कुछ अच्छा नहीं हो सकता।'


कानूनी सलाह ले रहे राज्यपाल
इसके बाद राज्यपाल आनंद बोस ने रविवार को कहा कि उन्होंने कल्याण बनर्जी के आरोप पर कानूनी राय मांगी है। उन्होंने टीएमसी सांसद के बयान की निंदा करते हुए शेक्सपियर की एक कविता का एक अंश पढ़ा- 'यह एक मूर्ख द्वारा सुनाई गई कहानी है, जो शोर और रोष से भरी है, जिसका कोई मतलब नहीं है।'

ये भी पढ़ें: भाजपा से नहीं मिला टिकट तो RSS कार्यकर्ता ने की आत्महत्या? फंदे पर लटका मिला शव; पुलिस कर रही जांच

राज्यपाल ने कहा, 'राजभवन के दरवाजे सुबह पांच बजे से खुले रखे गए हैं और वह बनर्जी के आने और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दो के सबूत एकत्र करने के लिए निरीक्षण करने का इंतजार कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर वह अपनी कही बात साबित करने में नाकाम रहते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए? राजभवन ने भी एक बयान में बताया कि राज्यपाल इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिख रहे हैं, क्योंकि टीएमसी सांसद ने गंभीर आरोप लगाए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed