फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong MLA seeks vigilance probe into allegations against Kerala CM's daughter; lodges complaint

Kerala: CM विजयन की बेटी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस MLA ने दर्ज कराई शिकायत

Thu, 05 Oct 2023 04:55 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 04:55 PM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी टी वीणा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि आरोपों को साबित करने के लिए मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं।

विज्ञापन
Cong MLA seeks vigilance probe into allegations against Kerala CM's daughter; lodges complaint
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी टी वीणा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझालनदान ने उनकी स्वामित्व वाली आईटी कंपनी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। गुरुवार को आरोपों की जांच की मांग करते हुए कांग्रेस विधायक ने विजिलेंस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कराने के बाद सतर्कता निदेशालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। भ्रष्टाचार के आरोपों को साबित करने के लिए मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं। मैंने यह सभी सबूत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंप दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कई बार इस मुद्दे को विधानसभा की कार्यवाही में उठाया था। लेकिन मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर जवाब देना सही नहीं समझा। कांग्रेस विधायक कुझालनदान ने जोर देते हुए कहा कि इस लड़ाई में मुझे अपनी पार्टी का पूर्ण समर्थन मिला है।
विज्ञापन


हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में एक निजी खनिज कंपनी और सीएम की बेटी की आईटी कंपनी के बीच वित्तीय लेनदेन को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है।

क्या है मामला?
केरल में हाल ही में कोच्चि स्थित एक निजी खनिज कंपनी और सीएम विजयन की बेटी वीणा और उनकी आईटी फर्म के बीच कुछ वित्तीय लेनदेन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उन पर आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड ने 2017 और 2020 के बीच सीएम की बेटी को कुल 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया। हालांकि मुख्यमंत्री विजयन ने आरोपों को खारिज कर दिया था। साथ ही कहा था कि ये आरोप उनकी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed