फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong equates BJP with mythological demon 'Bakasur', calls it power hungry party

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा को है बकासुर की तरह सत्ता की भूख

Thu, 25 Jul 2019 02:22 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 25 Jul 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
Cong equates BJP with mythological demon 'Bakasur', calls it power hungry party
balasaheb thorat - फोटो : ANI
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोराट ने कर्नाटक में कांग्रेस जद एस गठबंधन की सरकार के गिरने के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि भगवा पार्टी को बकासुर की तरह सत्ता की भूख है। बकासुर महाभारत में एक राक्षस था जिसे खूब भूख लगती थी। थोराट ने कहा कि भाजपा उन राज्यों के शासन से संतुष्ट नहीं है जहां उसे सत्ता मिली है।
विज्ञापन


थोराट ने संवाददाताओं से कहा कि सत्ता के लिए भाजपा की भूख बकासुर की तरह है। यह केंद्र और कई राज्यों में सत्ता में है। कांग्रेस नेता ने कहा कि लेकिन भाजपा उन राज्यों पर कब्जा जमाना चाहती है जहां विपक्षी दलों का शासन है। भाजपा राजनीतिक दल है या बकासुर? 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कर्नाटक की एच डी कमारस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस जनता दल (एस) गठबंधन की 14 महीने पुरानी सरकार मंगलवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान गिर गयी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में दलित नेता प्रकाश अम्बेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर थोराट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह विचार है कि सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ आना होगा। हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बने थोराट ने कहा कि वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन करने के लिए हम तैयार हैं। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कल से मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेगी। यह बैठक, अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का एक हिस्सा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed