फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong Chief Kharge calls meeting of senior leaders of Karnataka for upcoming Assembly Polls updates

Karnataka Election: कांग्रेस चीफ खरगे ने कर्नाटक के नेताओं की बुलाई बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव पर होगा मंथन

Mon, 12 Dec 2022 10:26 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 12 Dec 2022 10:26 AM IST
सार

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। कांग्रेस अभी से सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी मुख्यालय में कर्नाटक के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Cong Chief Kharge calls meeting of senior leaders of Karnataka for upcoming Assembly Polls updates
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद कांग्रेस आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए आज पार्टी मुख्यालय में कर्नाटक के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। इस दौरान खरगे चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया है कि नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया सहित 14 वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


पार्टी के भीतर गुटबाजी का मुद्दा
उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के भीतर गुटबाजी की अटकलों के बीच, खरगे राज्य में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए नेताओं को एकजुट होकर काम करने की हिदायत दे सकते हैं। इसके अलावा चुनावी तैयारियों, जनसभाओं की योजना, उम्मीदवारों के चयन के संबंध में चर्चा किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed