फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cong-BJP leaders to take on one to one at Parliament

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सदन में होगा घमासान

Wed, 04 May 2016 03:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 03:48 AM IST
सार

  • जयराम रमेश ने कहा हमें अंदाजा है कि क्या कह सकती है सरकार
  • कांग्रेस के सदस्य भी सदन में चर्चा के लिए तैयार

विज्ञापन
Cong-BJP leaders to take on one to one at Parliament
जयराम रमेश

विस्तार

बुधवार चार मई को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर राज्यसभा में वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में सरकार का पक्ष रखेंगे।  इसको लेकर सदन में घमासान होना तय है। संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बुधवार को रक्षा मंत्री सदन में जवाब देंगे।

विज्ञापन


एक सवाल के उत्तर में नकवी ने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के सदस्य हो-हंगामा कर सकते हैं। बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे में रिश्वतखोरी को लेकर भोजनावकाश के बाद दो बजे से संक्षिप्त चर्चा प्रस्तावित है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि उन्हें कुछ हद तक इसका अंदाजा है कि सरकार क्या वक्तव्य देगी। जयराम ने कहा कि कांग्रेस के सदस्य भी सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं। समझा जा रहा है कि इस दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से बोलने वाले सदस्य कांग्रेस नेताओं पर हमला बोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रक्षा मंत्री इटली की अदालत के दस्तावेजों को आधार बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष समेत कुछ नेताओं का नाम ले सकते हैं। ऐसे में राज्यसभा में शोर-शराबा और हंगामा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed