फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Condolences to Lok Sabha Speaker on the death of Rajya Sabha MP Ashok Gasti, who joined BJP at the age of 18

भाजपा के राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

Thu, 17 Sep 2020 11:59 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 17 Sep 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Condolences to Lok Sabha Speaker on the death of Rajya Sabha MP Ashok Gasti, who joined BJP at the age of 18
अशोक गास्ती - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी के नेता और हाल ही में राज्यसभा सांसद चुने गए अशोक गस्ती का बृहस्पतिवार को बंगलूरू में निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें हाल ही में मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे 55 वर्ष के थे और 18 साल की उम्र में भाजपा की युवा इकाई एबीवीपी से जुड़कर राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने इसी साल 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लिया था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गस्ती के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती ने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। वह गरीबों व वंचितोंं की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से दुखी हूं। 
विज्ञापन

 


वही, भाजपा नेता के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी शोक जताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
 

गस्ती को दो सितंबर को बंगलूरू के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उनकी जांच की गई थी और उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। गस्ती पेशे से अधिवक्ता थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed