फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   concluded probe revealed that Binny Bansal and women have consensual relationship

जांच रिपोर्ट में खुलासा, बिन्नी और महिला के बीच आपसी सहमति से थे संबंध

Thu, 15 Nov 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Nov 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
concluded probe revealed that Binny Bansal and women have consensual relationship
बिन्नी बंसल

ई कॉमर्स साइट के सह संस्थापक बिन्नी बंसल पर कथित गंभीर व्यक्तिगत दुर्वव्यवार के आरोप लगे हैं। उनके मामले की जांच कर रही एक स्वतंत्र जांच में सामने आया है कि महिला और बंसल के बीच आपसी सहमति से संबंध थे। ब्लूमबर्ग ने यह रिपोर्ट इस मामले से वाकिफ दो अनाम व्यक्तियों के हवाले से दी है। मंगलवार को बंसल ने फ्लिपकार्ट के 37 साल के चेयमैन और ग्रुप सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


बंसल के इस्तीफे की वजह साइट के नए मालिक वालमार्ट की साजिश बताया जा रहा था। जांच के बाद बिन्नी ने अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया। हालांकि उन्होंने इसका खंडन किया है। उनके ऊपर यौन शोषण का आरोप जुलाई के अतं मे लगा था। यह बात इस मामले से वाकिफ एक शख्स ने दी है। शख्स का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला फ्लिपकार्ट की पूर्व कर्मचारी है। जबकि दूसरे शख्स का कहना है कि उसने कंपनी में कभी काम नहीं किया। 
विज्ञापन


बता दें कि व्यक्तिगत दुर्वव्यवहार का यह मामला 2016 का है, जब कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने यह आरोप लगाया था। हालांकि उक्त महिला कर्मचारी ने कंपनी को 2012 में ही अलविदा कह दिया था। महिला ने फ्लिपकार्ट छोड़ने के बाद 2016 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोली और एक बार फिर से बिन्नी बंसल के संपर्क में आई। इसके बाद उक्त महिला ने वालमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन को दुर्वव्यवहार के मामले की शिकायत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वालमार्ट बिन्नी द्वारा अधिग्रहण के वक्त इस बात की जानकारी न देने से नाराज था। वालमार्ट ने एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी फर्म से मामले की सुनवाई करने को कहा था। जुलाई 2018 में बिन्नी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का मामला सभी के सामने आया था। जिसने आरोप लगाया था वह फ्लिपकार्ट की पूर्व कर्मी थी। हालांकि, आंतरिक जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई। 


बिन्नी बंसल ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा वो फिलहाल कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक बने रहेंगे और निदेशक बोर्ड में सदस्य के तौर पर काम करते रहेंगे।  बिन्नी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में कहा है कि अपने ऊपर लगे आरोपों से वह सन्न हैं और वह इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed