फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Compulsory voting & collegium recommendation Petition rejected, Hearing on Vijay Mallya on 13 august

अनिवार्य मतदान और कॉलेजियम की सिफारिश वाली याचिका खारिज, माल्या मामले में 13 को सुनवाई

Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 03 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Compulsory voting & collegium recommendation Petition rejected, Hearing on Vijay Mallya on 13 august
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

सुप्रीम कोर्ट ने आम चुनाव में मतदान अनिवार्य करने की मांग वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने मेरिट का अभाव बताते हुए उस याचिका पर भी  विचार करने से इनकार कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार को कॉलेजियम की सिफारिशों पर एक समय सीमा के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया जाए। इधर, कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर 13 अगस्त को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


मतदान अनिवार्य करने वाली याचिका में कहा गया था कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान अनिवार्य किया जाना चाहिए। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने पांच वर्ष पहले सत्य प्रकाश नामक व्यक्ति द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि वर्ष 2014 में तत्कालीन चीफ जस्टिस एचएल दत्तू की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। केंद्र ने अपने जवाब में कहा था कि मतदान अनिवार्य करने का निर्देश नहीं दिया जा सकता। सरकार का कहना था कि यह विधायिका से जुड़ा मामला है, लिहाजा न्यायपालिका को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

माल्या के अस्वस्थ रहने के कारण शुक्रवार को सुनवाई टली

Compulsory voting & collegium recommendation Petition rejected, Hearing on Vijay Mallya on 13 august
vijay mallya - फोटो : PTI

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की याचिका पर अब 13 अगस्त को सुनवाई होगी। माल्या के वकील के अस्वस्थ होने के कारण मामले में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ को यह जानकारी दी गई, जिसके बाद सुनवाई को टाल दिया गया।  माल्या ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। बांबे हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद माल्या ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed