फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Complete sensitivity towards dignity and safety of women in news, advertisements expected President Murmu

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं: महिलाओं की गरिमा का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य, मीडिया से की ये अपील

Sun, 12 Mar 2023 04:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Mar 2023 04:30 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मीडिया से उम्मीद की जाती है कि वे अपने विज्ञापनों, समाचारों और कार्यक्रमों में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखेंगे। 

विज्ञापन
Complete sensitivity towards dignity and safety of women in news, advertisements expected President Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सांकेतिक) - फोटो : ट्विटर/भारत के राष्ट्रपति

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि उम्मीद है कि मीडिया अपने विज्ञापनों, समाचारों और कार्यक्रमों में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखेगा। 'ऑल वुमन बाइक रैली' को हरी झंडी दिखाते हुए एक वीडियो संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान के अनुसार, भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह ऐसी प्रथाओं को छोड़ दे जो महिलाओं की गरिमा के खिलाफ हैं।

विज्ञापन


परिवार में ही रखी जा सकती है महिलाओं के प्रति सम्मानजनक आचरण की नींव
मुर्मू ने कहा कि इस मौलिक कर्तव्य को निभाने के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक की सोच महिलाओं के प्रति सम्मानजनक होनी चाहिए। महिलाओं के प्रति सम्मानजनक आचरण की नींव परिवार में ही रखी जा सकती है। राष्ट्रपति ने कहा, माताओं और बहनों को अपने बेटों और भाइयों में महिलाओं को सम्मान देने के मूल्यों को विकसित करना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों के बीच महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की संस्कृति को मजबूत करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


PM Modi : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट, जानें क्यों की मध्य रेलवे की प्रशंसा
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने स्थापित किए सफलता के नए कीर्तिमान
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया से उम्मीद की जाती है कि वे अपने विज्ञापनों, समाचारों और कार्यक्रमों में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूरी संवेदनशीलता रखेंगे। मुर्मू ने कहा कि प्रकृति ने महिलाओं को मां बनने की क्षमता दी है और जिसके पास मातृत्व की क्षमता है, उसमें नेतृत्व की क्षमता स्वाभाविक रूप से मौजूद है। उन्होंने कहा कि तमाम सीमाओं और चुनौतियों के बावजूद महिलाओं ने अपने अदम्य साहस और कौशल के बल पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed