फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 result dates, latest hindi news, complete schedule, facts

लोकसभा चुनाव 2019: तारीख, शेड्यूल सहित सभी अहम जानकारियां यहां पढ़ें

Wed, 01 May 2019 01:54 PM IST
kapil sharma चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: kapil sharma Updated Wed, 01 May 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 result dates, latest hindi news, complete schedule, facts
देश की 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में होंगे चुनाव (ग्राफिक्स: रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बज चुका है। देश में सात चरणों में चुनाव होगा। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान होगा जबकि 19 मई को आखिरी व सातवें दौर की वोटिंग होगी। मतगणना 23 मई को होगी, इसी के साथ तय होगा कि देश में अगली सरकार किस पार्टी की बनने जा रही है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


2014 चुनाव में भाजपा ने 543 में से 282 सीटें जीती थीं। भाजपा की इस जीत के साथ कांग्रेस के 10 साल के शासन का अंत हो गया था। 2019 में एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस के बीच आमने सामने की टक्कर है। 2019 का ये आम चुनाव बेहद अहम साबित होने जा रहा है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं चुनाव से जुड़ी तारीख, शेड्यूल, अधिसूचना सहित सभी अहम जानिकारियां।  
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तारीखें 
 

पूरे देश में सात चरणों में चुनाव होंगे। पहले दौर का मतदान 11 अप्रैल और आखिरी दौर का मतदान 19 मई को होगा। ये तारीखें हैं- 11 अप्रैल , 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई, 19 मई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम 
 

  पहला चरण दूसरा चरण तीसरा चरण चौथा चरण पांचवां चरण छठा चरण सातवां चरण
सीटें 91 97 115 71 51 59 59
राज्य 20 13 14 9 7 7 8
अधिसूचना 18 मार्च 19 मार्च 28 मार्च 2 अप्रैल 10 अप्रैल 16 अप्रैल 22 अप्रैल
नामांकन  25 मार्च 26 मार्च 4 अप्रैल 9 अप्रैल 18 अप्रैल 23 अप्रैल 29 अप्रैल
जांच 26 मार्च 27 मार्च 5 अप्रैल 10 अप्रैल 20 अप्रैल 24 अप्रैल 30 अप्रैल
नाम वापसी 28 मार्च 29 मार्च 8 अप्रैल 12 अप्रैल 22 अप्रैल 26 अप्रैल 2 मई
मतदान  11 अप्रैल 18 अप्रैल 23 अप्रैल 29 अप्रैल 6 मई 12 मई 19 मई
      नतीजे 23 मई 2019
 

आपके राज्य में क्या है चुनाव की तारीख?

 
राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मतदान की तारीख
उत्तर प्रदेश 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई
उत्तराखंड 11 अप्रैल
बिहार 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई
झारखंड 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई
राजस्थान 29 अप्रैल, 6 मई
मध्यप्रदेश 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई
छत्तीसगढ़ 11, 18, 23 अप्रैल
दिल्ली 12 मई
पंजाब 19 मई
हरियाणा 12 मई
हिमाचल प्रदेश 19 मई
जम्मू-कश्मीर 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6 मई
पश्चिम बंगाल 11, 18, 23, 29 अप्रैल, 6, 12, 19 मई
ओडिशा 11, 18, 23, 29 अप्रैल
महाराष्ट्र 11, 18, 23, 29 अप्रैल
गुजरात 23 अप्रैल
गोवा 23 अप्रैल
आंध्र प्रदेश 11 अप्रैल
तेलंगाना 11 अप्रैल
तमिलनाडु 18 अप्रैल
कर्नाटक 18, 23 अप्रैल
केरल 23 अप्रैल
असम 11, 18, 23 अप्रैल
मणिपुर 11, 18 अप्रैल
मेघालय 11 अप्रैल
मिजोरम 11 अप्रैल
नगालैंड 11 अप्रैल
अरुणाचल प्रदेश 11 अप्रैल
सिक्किम 11 अप्रैल
त्रिपुरा 11, 18 अप्रैल
चंडीगढ़ 19 मई
पुडुचेरी 18 अप्रैल
अंडमान निकोबार 11 अप्रैल
दादरा नागर हवेली 23 अप्रैल
दमन दीव 23 अप्रैल


उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 -  80 सीटें


11 अप्रैल : सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर

18 अप्रैल : नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी

23 अप्रैल : मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत

29 अप्रैल : शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर

6 मई : फैजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा

12 मई : सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही

19 मई : महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019 - 25 सीटें


29 अप्रैल : टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां

6 मई : गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा, नागौर


मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 - 29 सीटें


29 अप्रैल : सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा

6 मई : टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल

12 मई : मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़

19 मई : देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा
 

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 - 11 सीटें


11 अप्रैल : बस्तर

18 अप्रैल : राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर

23 अप्रैल : सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर


बिहार लोकसभा चुनाव 2019 - 40 सीटें


11 अप्रैल : औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई

18 अप्रैल : किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका

23 अप्रैल : झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया

29 अप्रैल : दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर

6 मई : सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर

12 मई : वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज

19 मई : नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

 

झारखंड लोकसभा चुनाव 2019 - 14 सीटें


29 अप्रैल : चतरा, लोहारदगा, पलामू

6 मई : कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग

12 मई : गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम

19 मई : राजमहल, दुमका, गोड्डा
 

जम्मू-कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019 - 6 सीटें


11 अप्रैल : बारामूला, जम्मू 

18 अप्रैल : श्रीनगर, उधमपुर

23 अप्रैल : अनंतनाग (सिर्फ अनंतनाग जिले में वोटिंग)

29 अप्रैल : अनंतनाग (सिर्फ कुलगाम जिले में वोटिंग)

6 मई : लद्दाख, अनंतनाग (सिर्फ शोपियां जिले में वोटिंग)


महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 - 48 सीटें


11 अप्रैल : वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम

18 अप्रैल : बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर

23 अप्रैल : जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकानांगले

29 अप्रैल : नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी


पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 - 42 सीटें


11 अप्रैल : कूच बिहार, अलीपुरदुआर

18 अप्रैल : जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, रायगंज

23 अप्रैल : बालुरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद

29 अप्रैल : बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम

6 मई : बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग

12 मई : तामलुक, कांति, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पूर्णिया, बांकुरा, विष्णुपुर

19 मई : दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर
 

तमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2019 - 39 सीटें


18 अप्रैल-  तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदुर, कांचीपुरम, अराकोनम,वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, अरानी, विलुपुरम, पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली, पेरांबलूर, सलेम नमक्कल, कल्लाकुरिची, कोयम्बटूर, कुडालोर, चिदंबरम, मायिलादुथराई, नागापट्टिनम, थंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थेनी, विरुधुनगर, रमनाथापुरम, थूथूकुडी, टेनकासी, कन्याकुमारी
 

कर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019 - 28 सीटें


18 अप्रैल : उदुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार

23 अप्रैल : चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा
 

ओडिशा लोकसभा चुनाव 2019 - 21 सीटें


11 अप्रैल : कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट

18 अप्रैल : बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का

23 अप्रैल : संबलपुर, क्योंझर, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर

29 अप्रैल : मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर
 

असम लोकसभा चुनाव 2019 - 14 सीटें


11 अप्रैल : तेजपुर, कलियाबोर, जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर
 
18 अप्रैल : करीमगंज, सिलचर, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, मंगलदोई और नौगांव

23 अप्रैल : धुबड़ी, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहाटी
 

मणिपुर लोकसभा चुनाव 2019 - 2 सीटें


11 अप्रैल : बाहरी मणिपुर

18 अप्रैल : आंतरिक मणिपुर
 

त्रिपुरा लोकसभा चुनाव 2019 - 2 सीटें


11 अप्रैल : त्रिपुरा पश्चिम

18 अप्रैल : त्रिपुरा पूर्व

Lok Sabha Chunav 2019 result dates, latest hindi news, complete schedule, facts
देश की 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में होंगे चुनाव (ग्राफिक्स: रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

कुल पोलिंग स्टेशन  

इस चुनाव में 10 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। वोटर वैरिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का सभी बूथों पर इस्तेमाल होगा। चुनाव के लिए 10 लाख 10 हजार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल होगा। 

कुल मतदाता 

2019 लोकसभा चुनाव में करीब 82 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। देश के पहले आम चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं की संख्या में पांच गुना इजाफा हुआ है। वोट देने वालों की संख्या में इस दौरान खासा इजाफा हुआ है। 1951-52 में 46 फीसदी के मुकाबले 2014 में 66 फीसदी मतदान हुआ था। 

पहला वोटर 

लोकसभा चुनाव 2014 में पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या 1.5 करोड़ है। ये वोटर 18-19 की उम्र वाले हैं जो कुल मतदाताओँ का 1.66 फीसदी है। देश की दो तिहाई आबादी 35 से कम उम्र की है। 

कितनी पार्टियां 

चुनाव आयोग ने 1841 राजनीतिक दलों की पहचान की है जो 2019 चुनाव में हिस्सा लेंगे।  यानि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय दल चुनाव मैदान में उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed