{"_id":"5a38ea4a4f1c1baa268b4bd0","slug":"complaint-in-police-after-hindu-jagran-manch-in-aligarh-told-schools-do-not-celebrate-christmas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच ने स्कूलों से कहा- क्रिसमस नहीं मनाएं, एसएसपी से शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच ने स्कूलों से कहा- क्रिसमस नहीं मनाएं, एसएसपी से शिकायत
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Dec 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच ने सभी स्कूलों को चिट्ठी भेजकर ईसाइयों के सबसे बड़े त्यौहार क्रिसमस मनाने से मना किया है। इस चिट्ठी के बाद स्कूलों के प्रबंधन संशय में हैं कि क्रिसमस का त्यौहार मनाएं या नहीं।
अलीगढ़ में हिंदू जागरण मंच के नेताओं ने दावा किया है कि, 'हमने चिट्ठी में लिखा है कि हिंदू छात्र और छात्राओं पर ईसाई धर्म के कार्यक्रम नहीं थोपे जाएं। स्कूल प्रबंधन इसे चेतवानी या अपील, जो भी समझना हो समझ ले।'
कई स्कूल टीचर का कहना है कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल इसलिए भेजते हैं ताकि बच्चे दूसरे धर्मों और संस्कृतियों के बारे में भी जान सकें, जिससे वे अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
विज्ञापन
वहीं हिंदू जागरण मंच के अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष सोनू सविता ने कहा, 'क्रिसमस के मौके पर स्कूलों और कॉलेजों में ईसाई धर्म से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जबकि इन स्कूलों में हिंदू छात्र और छात्राएं बहुसंख्यक हैं। ईसाई धर्म के छात्रों की संख्या बहुत कम होते हुए भी इस मौके पर इस धर्म से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करना गलत है।

'बच्चों को कट्टरपंथ की ओर नहीं धकेलें'
क्रिसमस
- फोटो : amar ujala
हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री संजू बजाज ने कहा कि, 'ऐसे किसी भी स्कूल या कॉलेज में, जहां हिंदू छात्रों की संख्या ज्यादा है, क्रिसमस का आयोजन किया गया तो उसे इसाई धर्म का प्रचारक और हिंदू बच्चों कि मानसिकता दूषित करने वाला संस्थान माना जाएगा। यही नहीं हिन्दू जागरण मंच इस तरह के संस्थानों का विरोध भी करेगा।'
अलीगढ़ के कई स्कूल टीचरों का मानना है कि, 'स्कूल होली, दिवाली, ईद और क्रिसमस के दौरान कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसमें बच्चे बहुत उत्साह से भाग लेते हैं। लेकिन अब हिंदू जागरण मंच इस चलन को बंद करने की कोशिश कर रहा है, जो कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक नहीं है।'
पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा, 'अब तक हमें कोई चिट्ठी नहीं मिली है, लेकिन किसी भी त्यौहार का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है।' अभिभावक संघ के प्रभारी अनुराग गुप्ता का कहना है कि, 'बच्चों को कट्टरपंथ की ओर नहीं धकेला जाना चाहिए।'
फोरम फॉर मुस्लिम स्टडीज एंड एनालिसिस के अध्यक्ष डॉ. जसीम मोहम्मद ने एसएसपी से हिंदू जागरण मंच की ओर से स्कूलों को क्रिसमस न करने की चेतावनी देने के संबंध में शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि हिंदू जागरण मंच द्वारा विद्यालयों में क्रिसमस न मनाने की चेतावनी देना न केवल देश के संविधान और कानून के विरुद्ध है, बल्कि अलीगढ़ नगर में कानून व्यवस्था व शांति के लिए भी खतरा है।