{"_id":"5f91f20d8ebc3e9ba43c0707","slug":"complaint-against-bjp-in-election-commission-on-announcement-of-free-corona-vaccine-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Assembly Election 2020: बिहार में मुफ्त कोरोना टीके की घोषणा कर घिरी भाजपा, चुनाव आयोग से भी शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Assembly Election 2020: बिहार में मुफ्त कोरोना टीके की घोषणा कर घिरी भाजपा, चुनाव आयोग से भी शिकायत
Fri, 23 Oct 2020 11:18 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
- फोटो : PTI
Election in Bihar 2020: भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में राज्य के सभी नागरिकों को मुफ्त कोरोना का टीका देने का वादा किया है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वृहस्पतिवार को यह घोषणा की। यह घोषणा होते ही राजद और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा पर कोरोना टीके के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, महाराष्ट्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने निर्वाचन आयोग से भाजपा की शिकायत कर इस पर संज्ञान लेने की मांग की है।
सीतारमण ने पटना में भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, बिहार की एनडीए सरकार ने कोरोना से लड़ाई में देश के सामने एक अच्छा उदाहरण पेश किया है। आईसीएमआर से मंजूरी मिलते ही बिहार के हर व्यक्ति को टीका दिया जाएगा। भाजपा ने इस वादे को घोषणापत्र में सबसे ऊपर रखा है। इसके साथ ही उन्होंने अगले पांच साल में 19 लाख नौकरी देने का वादा किया।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने कहा, भाजपा ने जो वादा किया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छह वर्ष में पूरा किया। बिहार के लोग सियासी रूप से संवेदनशील हैं। वे दलों का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड देखकर फैसला करते हैं।
विज्ञापन
केंद्र ने किया शक्तियों का दुरुपयोग
भाजपा की घोषणा को भेदभावपूर्ण बताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता साकेत गोखले से निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। आयोग भेजे शिकायती पत्र को ट्वीट कर उन्होंने लिखा, भाजपा का दावा चुनाव के दौरान केंद्र सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग है। यह घोषणा किसी भाजपा नेता नहीं बल्कि देश की वित्तमंत्री ने की है। चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
टीके के लिए चुनावी तारीख देखेें: राहुल
भाजपा की घोषणा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, भारत सरकार ने कोविड टीके के वितरण की घोषणा कर दी है। यह जानने के लिए कि टीका और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देखें। वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें टीका....क्या निर्वाचन आयोग इस पर सवाल करेगा?
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं : तेजस्वी
टीका भाजपा का नहीं पूरे देश का है। टीके के नाम पर राजनीति करने से पता चलता है कि भाजपा के पास बीमारी और मौत का डर बेचने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।
- तेजस्वी यादव, राजद
हमने वादा किया, पूरा करेंगे : यादव
हमने बिहार में मुफ्त टीके का वादा किया है और हम वादा पूरा करेंगे। सभी भारतीयों को मामूली दाम पर टीका उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य इसे मुफ्त कर सकते हैं। हम बिहार में करेंगे।
- भूपेंद्र यादव, महासचिव, भाजपा
तमिलनाडु सरकार का भी मुफ्त टीका देने का एलान
बिहार में भाजपा के वादे के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी राज्य में सभी को मुफ्त कोराना टीका लगाने का वादा किया है। तमिलनाडु के सीएम के. पलानीस्वामी ने कहा, कोविड-19 का टीका तैयार होने पर राज्य के सभी लोगों को मुफ्त देंगे।