फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   complain against baba ramdev in case of Defalcation

गबन के मामले में घिरे रामदेव

Wed, 09 Mar 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 09 Mar 2016 09:42 AM IST
सार

  • अदालत ने मामले में अब 7 अप्रैल तारीख नियत करते हुए याची ऋषी सारस्वत को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है।
  • ऋषी सारस्वत की इस याचिका में बाबा व प्रबंधन के अन्य अधिकारियों पर वेतन न देने व धमकी देने का आरोप है।

विज्ञापन
complain against baba ramdev in case of Defalcation
रामदेव - फोटो : getty

विस्तार

योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा संचालित पतंजलि संस्थान और उसकी शाखाओं के प्रचार-प्रसार का जिम्मा संभाल रहे ऋषि सारस्वत की याचिका पर अदालत ने बाबा रामदेव सहित संस्थान के तीन पदाधिकारियों पर परिवाद दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अदालत ने मामले में अब 7 अप्रैल तारीख नियत करते हुए याची ऋषी सारस्वत को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया है। इस याचिका में बाबा व प्रबंधन के अन्य अधिकारियों पर वेतन न देने व धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन


गोंडा के गांव तारापुर निवासी ऋषि सारस्वत ने अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी के माध्यम से दायर याचिका में कहा था कि देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति के आवरण से अभिभूत होकर उसने पतंजलि संस्थान में वर्ष 2010 में सेवाएं देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिले में संस्थान व उसकी शाखाओं के प्रचार-प्रसार का जिम्मा मिला और 50 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलना तय हुआ। इसके बाद से उसके कार्य से संस्थान को लाखों रुपये सालाना का मुनाफा हुआ। मगर उसे आज तक वेतन नहीं मिला। इसके बाद वह कई बार हरिद्वार गया।

'बाबा की सेवा में लगे रहो, लाभ मिलेगा'

complain against baba ramdev in case of Defalcation
बाबा रामदेव

अलीगढ़ आगमन पर बाबा से मिला। उसे यही जवाब मिलता रहा कि बाबा की सेवा में लगे रहो, लाभ मिलेगा। मगर आज तक उसे वेतन नहीं मिला। अब ज्यादा शिकायतें करने पर उसे हरिद्वार स्थित संस्थान से धमकियां देकर भगा दिया गया।

तहरीर में आरोप है कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ने और कालाधन वापसी के लिए आंदोलन करने वाले योग गुरु जब इस तरह की धोखाधड़ी करेंगे तो बाकी पर क्या भरोसा किया जाए।

तहरीर में बाबा रामदेव, संस्थान से जुड़े राम भरत यादव, विपणन प्रमुख राकेश शर्मा को आरोपी बनाया गया था। इस याचिका में अदालत से मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था। सीजेएम की अदालत ने मामले में परिवाद दर्ज करने के आदेश जारी करते हुए 7 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed