फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Comparison between delhi and london

क्या सच में दिल्ली को लंदन बना पाएंगे केजरीवाल, अंतर जानकर चौंक जाएंगे

Mon, 06 Mar 2017 07:22 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Mon, 06 Mar 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Comparison between delhi and london

दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनावों को लेकर यह घोषणा कर सबको चौंका दिया कि उनकी पार्टी अगर एमसीडी में सत्ता में आती है तो वो दिल्‍ली को लंदन की तरह चमका देंगे। केजरीवाल ने बेशक यह बयान चुनावी घोषणा के तौर पर दिया हो लेकिन हकीकत में यह नामुमकिन तो नहीं लेकिन मुश्किल जरूर नजर आता है।

विज्ञापन


दिल्‍ली और लंदन के बीच भौगोलिक रूप से जितनी दूरी है उतना ही अंतर दोनों शहरों की भौगोलिक संरचना और रहन सहन में भी नजर आता है। लंदन की प्रति व्यक्ति आय भी दिल्‍ली से कहीं ज्यादा है तो साफ सफाई के मामले में वो दुनियाभर के लिए नजीर साबित हो सकता है।
विज्ञापन


एतिहासिक रूप से लंदन को काफी पुराना शहर माना जाता है। लंदन की स्‍थापना पहली सदी में यानि 43 AD के आसपास रोमन लोगों ने की थी। टेम्स नदी के किनारे बसे लंदन को इंग्लैंड के साथ साथ यूरोप की आर्थिक राजधानी भी माना जाता है। वर्तमान में यह तीन हिस्सों में बंटा है, ग्रेटर लंदन, मेट्रो और अर्बन। इंग्लैंड की 73 कांस्टीट्यूएनसीज में से 14 अकेले लंदन में हैं। दिल्‍ली और लंदन के इसी अंतर पर डालते हैं एक निगाह।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति व्यक्ति आय और जनसंख्या घनत्व के मामले में फिसड्डी है दिल्‍ली

Comparison between delhi and london

-लंदन की कुल आबादी 86 लाख के करीब है, जबकि दिल्‍ली की कुल आबादी अब 1.9 करोड़ के करीब है।
-लंदन का कुल क्षेत्रफल 1,572 वर्ग किलोमीटर है जबकि दिल्‍ली की मात्र 42.7 वर्ग किलोमीटर।
-लंदन में प्रति व्यक्ति 36 वर्ग मीटर ग्रीन एरिया शेष बचा है जबकि दिल्‍ली में यह मात्र 2 वर्गमीटर प्रति व्यक्ति है।
-लंदन में एक किलोमीटर के क्षेत्र में मात्र 5518 व्यक्ति निवास करते हैं जबकि दिल्‍ली में इससे दोगुने से ज्यादा 11,297 व्यक्ति प्रति किलोमीटर एरिया में रहते हैं।
-लंदन की कुल जीडीपी 890 बिलियन पाउंड के करीब है, जबकि दिल्‍ली की 5.59 लाख करोड़ रुपये के करीब।
-लंदन की प्रति व्यक्ति आय 98 लाख रुपये प्रति व्यक्ति के करीब है जबकि दिल्‍ली में यह एक लाख रुपये प्रति व्यक्ति के आसपास है।
-कारों के मामले में भी दिल्‍ली लंदन से काफी आगे हैं, यहां एक हजार व्यक्तियों के पास 307 कारे हैं जबकि दिल्‍ली में इतने लोगों पर मात्र 131 कारें हैं।
-इतने वाहन होने के बावजूद भी लंदन में वायु प्रदूषण का इंडेक्स 56.58 है तो दिल्‍ली का 92.37 है। जबकि जल प्रदूषण के मामले में लंदन का इंडेक्स 31.5 है तो दिल्‍ली का 65.80 के करीब।

शिक्षा के मामले में भी दिल्‍ली से आगे है लंदन

Comparison between delhi and london
-काफी संख्या में अपने वाहन होने के बावजूद भी लंदन में 45 फीसदी लोग सार्वजनिक वाहन सेवा का उपयोग करते हैं जबकि दिल्‍ली में यह आंकड़ा 40 फीसदी के करीब है।
-लंदन में तीन से ज्यादा एयरपोर्ट हैं जबकि दिल्‍ली में मात्र दो। 
-लंदन में 20 से ज्यादा यूनिवर्सिटी हैं जिनमें ब्रूनेल और किंग्सटन यूनिवर्सिटी जैसे विश्वविख्यात शिक्षण संस्‍थान हैं। इसके अलावा इंपिरियल कॉलेज लंदन और
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स जैसे बड़े कॉलेज भी हैं। जबकि दिल्‍ली में चार निजी विश्वविद्यालयों के अलावा चार केंद्रीय और पांच स्टेट यूनिवर्सिटी हैं। 
-एक दौर में लंदन की टेम्स नदी भी दिल्‍ली की यमुना की तरह काफी मैली और प्रदूषित थी लेकिन सरकार की जीजिविषा और जनता के सहयोग से यह आज पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है और यहां आने वाले पर्यटकों का विशेष स्‍थल भी है। जबकि दिल्‍ली की यमुना हजारों करोड़ रुपये खर्च होने के बाद भी अगले एक दशक तक साफ होने की उम्‍मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed