{"_id":"600942f1467649221524b37e","slug":"company-sell-flour-by-using-name-jio-logo-surat-police-arrested-four-people-in-this-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरत : जियो का लोगो लगाकर आटा बेच रही थी कंपनी, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूरत : जियो का लोगो लगाकर आटा बेच रही थी कंपनी, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
Thu, 21 Jan 2021 02:31 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
जियो का लोगो लगाकर आटा बेचने पर चार लोग गिरफ्तार
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत में टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के नाम से आटा बेचने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये चारों आरोपी जियो ट्रेडमार्क का गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल कर गेहूं का आटा बेचा करते थे। बुधवार को पुलिस को इस बारे में शिकायत मिली थी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सूरत के सचिन पुलिस स्टेशन में जियो ब्रांड नाम और उसके लोगों को इस्तेमाल करके गेहूं का आटा बेचने के मामले में राधाकृष्ण ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सूरत (जोन 3) की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विधी चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ये मामला ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विधी चौधरी ने कहा कि रिलायंस जियो ने सूरत के सचिन स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि राधाकृष्ण ट्रेडिंग नाम की कंपनी जियो ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर गेहूं का आटा बेच रही है। डीसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, आठ जनवरी को एक राष्ट्रीय समाचार चैनल पर एक खबर दिखाई गई थी, इस प्रोग्राम की हेडलाइन थी - 'जियो डाटा के बाद जियो का आटा'। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो पता चला कि राधाकृष्ण ट्रेडिंग कंपनी अपना आटे की बोरियों पर जियो का लोगो लगाकर बेच रही थी।
शिकायत में आगे कहा गया है कि फर्म, राधाकृष्ण ट्रेडिंग कंपनी गेहूं के आटे के बैग पर जियो का लोगो छापते थे और बाजार में बेचते थे। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो या कोई भी अन्य कंपनी किसी भी तरह के कृषि उपज का हिस्सा नहीं है। इन सभी लोगों ने अपने स्वयं के वित्तीय लाभ के लिए जियो के ट्रेडमार्क का दुरुपयोग किया है।
इसलिए, इन सभी लोगों और कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। सचिन पुलिस स्टेशन ने ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच चल रही है।