{"_id":"6216cead433a6865ba63fcfe","slug":"companies-will-not-be-able-to-hide-cyber-attacks-center-is-making-special-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसेगा शिकंजा: साइबर हमलों को नहीं छिपा पाएंगी कंपनियां केंद्र कर रहा खास तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कसेगा शिकंजा: साइबर हमलों को नहीं छिपा पाएंगी कंपनियां केंद्र कर रहा खास तैयारी
Thu, 24 Feb 2022 05:47 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 24 Feb 2022 05:47 AM IST
सार
मौजूदा हालात के मद्देनजर सरकार नए नियमन करने जा रही है। इसके तहत साइबर अपराधों के बारे में सूचना देने की जिम्मेदारी संगठनों की होगी। इस व्यवस्था के बाद वे ऐसे हमलों की जानकारी को दबाकर नहीं रख पाएंगे।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में साइबर हमलों को रोकने के लिए सरकार इन दिनों खास तैयारी कर रही है। बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि केंद्र ऐसे नियम बनाने जा रहा है, जिनके तहत साइबर अपराध का शिकार होने वाले संगठनों (कंपनियों) को सरकार के समक्ष इसका खुलासा करना होगा।
विज्ञापन
बंगलूरू में एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए आईबीएम सुरक्षा कमांड केंद्र की शुरूआत के मौके पर चंद्रशेखर ने कहा, साइबर हमलों के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। भारतीय-सीईआरटी (कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम) ने अब तक 10 करोड़ साइबर घटनाओं की जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मौजूदा हालात के मद्देनजर सरकार नए नियमन करने जा रही है। इसके तहत साइबर अपराधों के बारे में सूचना देने की जिम्मेदारी संगठनों की होगी। इस व्यवस्था के बाद वे ऐसे हमलों की जानकारी को दबाकर नहीं रख पाएंगे।
विज्ञापन
चंद्रशेखर के मुताबिक, यह महत्वपूर्ण है कि देश में मौजूद साइबर जोखिम और इनसे जुड़ी गतिविधियां के बारे में सरकार और एजेंसियों के पास पूरी जानकारी हो। सरकार की प्राथमिकता साइबर क्षेत्र को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है। इंटरनेट भरोसेमंद और मुक्त होने के साथ सुरक्षित भी होना चाहिए। लिहाजा, सरकार साइबर हमलों को रोकने के लिए क्षमता बढ़ाने पर काफी निवेश कर रही है। साथ ही इंटरनेट पर काम करने वाले मध्यस्थों को ग्राहकों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।
कार्यक्त्रस्म में आईबीएम इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप पटेल ने कंपनी के दूसरे सुरक्षा कमांड केंद्र और एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपनी तरह के पहले केंद्र की स्थापना का एलान किया। उन्होंने बताया कि इसका मकसद साइबर सुरक्षा को लेकर तकनीकी प्रशिक्षण देना है।
पटेल ने कहा कि इस निवेश में नया सुरक्षा परिचालन केंद्र भी शामिल है, जो विभिन्न देशों के ग्राहकों को सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराएगा।