फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   community which is spreading awareness against virginity thrashed by their own members in Pune

पुणेः शादी के दौरान वर्जिनिटी साबित करने के खिलाफ चलाए जा रहे WhatsApp ग्रुप पर बवाल

Mon, 22 Jan 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 22 Jan 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
community which is spreading awareness against virginity thrashed by their own members in Pune
व्हाट्सऐप ग्रुप

शादी की रात पर लड़की के कुवांरी होने की जांच होने वाली कुप्रथा के खिलाफ कंजरभट समुदाय ने मोर्चा खोल रखा है। इस मोर्चे को शुरू करने में एक ऐसी लड़की का हाथ है जो खुद इस कुप्रथा का शिकार बन चुकी है। जिसके बाद इस समुदाय ने लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए स्टॉप द वी रिचुअल नाम से व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था। एएनआई ट्विट के अनुसार इस ग्रुप के सदस्यों को अपने ही समुदाय के लोगों से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ग्रुप के 3 सदस्यों की कंजरभट समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर पिपरी में कल रात को पिटाई कर दी है। इस मामले में 40 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है जबकि 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब सामने आया था जब इस समुदाय की एक लड़की को शादी से दो महीने पहले इसलिए प्रताड़ित किया गया कि वो अपनी वर्जिनिटी साबित करे।
विज्ञापन


दूल्हा पक्ष इस बात पर अड़ गया कि वो लड़की की वर्जिनिटी जांच करके ही मानेगा। इसके बाद दूल्हा पक्ष ने अंधविश्वास की गलत परंपरा से उसका परीक्षण किया और उसकी वर्जिनिटी पर सवाल उठाकर उसे रिजेक्ट कर दिया। यानी की लड़की के परिवार को शादी से इनकार सुनना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed