फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Communication interruption continues in Kashmir, Journalists have to face terror and tension

कश्मीर में संचार अवरोध जारी, एक पत्रकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया शपथपत्र, आज होगी सुनवाई

Thu, 05 Sep 2019 12:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Communication interruption continues in Kashmir, Journalists have to face terror and tension
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

जम्मू कश्मीर के एक वरिष्ठ पत्रकार ने सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को घाटी में मौजूदा संचार अवरोध पर शपथ पत्र दायर कर अपनी बात रखी। सुप्रीम कोर्ट में कहा कि कश्मीर घाटी में संचार अवरोध अब भी जारी है और पत्रकारों को विद्वेष और आक्रामकता का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत में दायर एक शपथपत्र में कश्मीर टाइम्स की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन ने कहा कि श्रीनगर में एक अस्थायी मीडिया सेंटर के जरिए भेजी गईं खबरों की लगातार निगरानी, प्रेस कार्डों और आवागमन पास की उपेक्षा तथा पत्रकारों द्वारा ली गईं तस्वीरों और तैयार किए गए वीडियो को डिलीट कराने जैसी चीजों ने पत्रकारों में डर और चिंता भर दी है।
विज्ञापन


शपथपत्र में कहा गया है कि इस डर का पत्रकारों पर बहुत प्रतिकूल असर पड़ रहा है जिन्हें इस बात को लेकर सचेत रहना पड़ रहा है कि कहीं उनकी रिपोर्टिंग से सुरक्षाबलों के अधिकारी नाराज न हो जाएं। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भसीन ने अपने शपथपत्र में कहा है कि कुछ पत्रकारों को आवागमन पास जारी किए गए हैं जो कर्फ्यू पास जैसे हैं, लेकिन इससे भी पत्रकारों को सभी सार्वजनिक स्थलों पर निर्बाध पहुंच उपलब्ध नहीं है।


शपथपत्र में कहा गया है कि, पत्रकारों का आवागमन नाकों पर तैनात सुरक्षाबलों के जवान तय करते हैं, जो पासधारक पत्रकारों को अक्सर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की अनुमति नहीं देते। इसमें कहा गया कि बहुत से पत्रकारों को  विद्वेष और आक्रामकता का सामना करना पड़ रहा है, वे नाकों पर तैनात सुरक्षाबलों से डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed