फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   communal riots in bihar and west bangal, 50 shops torched in aurangabad

बिहार-पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा, औरंगाबाद में 50 दुकानें फूंकीं

Tue, 27 Mar 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
 communal riots in bihar and west bangal, 50 shops torched in aurangabad

रामनवमी के दूसरे दिन भी बिहार और पश्चिमी बंगाल में कई जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आईं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने हिंसा फैलाने की कोशिश की। पर हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा बिहार का औरंगाबाद जिला। औरंगाबाद में सोमवार को रामनवमी की शोभायात्रा पर हुए कथित पथराव के बाद लोग भड़क उठे। आक्रोशित भीड़ ने करीब 50 दुकानों को आग लगा दी। दोनों गुटों की झड़प से भड़की हिंसा के बाद जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने जिले में कर्फ्यू लगा दिया है। 

विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया गया है। प्रशासन ने बताया, स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस के जवान मौके पर तैनात हैं और हर चीज पर निगाह रखी जा रही है। सीआरपीएफ के जवानों को फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है। पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही वहां कमिश्नर और डीआईजी भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

 
ओल्ड जीटी रोड के पास जामा मस्जिद के समीप करीब 50 दुकानें जलाई गई हैं। वहीं पत्थरबाजी में 20 पुलिसकर्मी समेत 60 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हिंसा तब शुरू हुई जब नवाडीह इलाके में निकाली जा रही रामनवमी की शोभायात्रा पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे विभिन्न अखाड़ों के लोग शोभायात्रा के लिए जुटने लगे थे। जैसे ही ठाकुरबाड़ी की ओर से शोभायात्रा ने बाजार में प्रवेश किया, तथाकथित रूप से अचानक पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दूसरे सिरे पर खड़े लोग भड़क गए और दुकानों को आग लगाने लगे। डीएम और एसपी ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। करीब चार बजे उपद्रवी शांत हुए। 

हिंसा पर तेजस्वी ने किया ट्वीट

 communal riots in bihar and west bangal, 50 shops torched in aurangabad

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी का तंज भरा ट्वीट

औरंगाबाद हिंसा के घटना पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को पिछले दरवाजे से सत्ता में लाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राहत अवश्य महसूस कर रहे होंगे। 

रविवार को भी हुआ था उपद्रव

रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा को लेकर रविवार को भी औरंगाबाद में दो गुटों में टकराव हुआ था। उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे हिंसा ने विकराल रूप ले लिया। कई दुकानों और एक दर्जन गाड़ियों को भी आग लगा दी गई थी। दावा है कि इस उपद्रव में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और कई उपद्रवियों के घायल होने की भी सूचना मिली है। 

इसके साथ ही बिहार के सिवान और गया में भी हिंसा हुई है। आरोप है कि सिवान के निजामपुर गांव में शनिवार को कुछ लोगों ने रामनवमी को शोभा यात्रा रोक दी थी। वहीं, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी रविवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसा की हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed