फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Communal clashes in two cities in Gujarat during Ram Navami processions shops and vehicles damaged cops fire tear gas

गुजरात: दो जगह रामनवमी के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Mon, 11 Apr 2022 12:00 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 11 Apr 2022 12:00 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक अजीत राज्यन ने कहा कि रविवार दोपहर को खंभात में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई पथराव की घटना के बाद घटनास्थल से करीब 65 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Communal clashes in two cities in Gujarat during Ram Navami processions shops and vehicles damaged cops fire tear gas
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

गुजरात के दो शहरों में रविवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा की घटना हुई। बताया जा रहा है कि हिम्मतनगर और खंभात शहर में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। इससे कई दुकानें और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। खंभात में हुई सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सांप्रदायिक झड़पों के दौरान पुलिस को पथराव करने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। खंभात शहर आणद जिले में पड़ता है जबकि हिम्मतनगर साबरकांठा जिले में है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजीत राज्यन ने कहा कि "रविवार दोपहर को खंभात में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई पथराव की घटना के बाद घटनास्थल से करीब 65 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।" उन्होंने बताया कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ जबकि उपद्रवियों ने कुछ दुकानों में आग लगा दी। अधिकारी ने कहा कि बाद में हालात को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर के छपरिया इलाके में दोपहर बाद जब रामनवमी का जुलूस निकला तो दो समुदायों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शहर के बाहर से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया।’’ गौरतलब है कि

भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाए जाने वाले रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाला गया था।


पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री की कार पर पथराव
वहीं, रामनवमी के जुलूस पर पश्चिम बंगाल में भी पथराव किया गया। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने कहा कि "बांकुरा में आज रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया। यह राजनीतिक रूप से किया गया था। उन्होंने मेरी कार पर भी पथराव किया। मैं पुलिस से अपील करता हूं कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed