फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Common people will get relief, onion prices will trouble farmers, Agriculture Minister gave these orders to of

Onion Prices: आम लोगों को मिलेगी राहत,किसानों को परेशान करेंगे प्याज के रेट, कृषि मंत्री ने अफसरों को दिए आदेश

Fri, 28 Feb 2025 05:55 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 28 Feb 2025 05:55 PM IST
सार

Onion Prices:  उपलब्ध आंकड़ों से बुवाई क्षेत्र में बढ़ोत्तरी के संकेत मिल रहे है। इससे इस साल प्याज की कीमतों में काफी गिरावट होगी और किसानों को बहुत कम भाव मिलेगा। कृषि मंत्रालय के आंकड़े ऐसे समय सामने आए जब प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य प्रदेशों में किसानों को उपज की काफी कम कीमत मिल रही हैं।

विज्ञापन
Common people will get relief, onion prices will trouble farmers, Agriculture Minister gave these orders to of
प्याज की कीमतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों देशभर की थोक सब्जी मंडियों में प्याज की कीमतें गिरी हुई है। इससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने रबी सीजन की फसलों को लेकर अहम आंकड़े जारी किए है। इसमें प्याज की बुवाई का अपडेट भी दिया गया हैं। इन आंकड़ों में रकबा बढ़ने की बात सामने आई है। ऐसे में देशभर में प्याज का बंपर उत्पादन होने का अनुमान है।
विज्ञापन

 
उपलब्ध आंकड़ों से बुवाई क्षेत्र में बढ़ोत्तरी के संकेत मिल रहे है। इससे इस साल प्याज की कीमतों में काफी गिरावट होगी और किसानों को बहुत कम भाव मिलेगा। कृषि मंत्रालय के आंकड़े ऐसे समय सामने आए जब प्रमुख प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य प्रदेशों में किसानों को उपज की काफी कम कीमत मिल रही हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में मंडियों में किसानों को थोड़े बेहतर दाम मिल रहे हैं, जिससे मुनाफे की स्थिति बरकरार है।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार रबी सीजन में 10.29 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्याज की बुवाई हुई है। जो पिछली बार से 1.66 लाख हेक्टेयर ज्यादा है। प्याज का रकबे के बढ़ने से उत्पादन में भारी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, मौसम और मानसून की स्थितियों के कारण फसल पर थोड़ा बहुत असर दिखाई दे सकता है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, साल 2024-25 में प्याज का पिछले साल के मुकाबले 19 फ़ीसदी बढ़कर 288.77 लाख टन रह सकता है, सीजन 2023-24 में प्याज का उत्पादन 242.67 लाख टन हुआ था. वर्तमान सीजन जून 2025 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को समग्र कृषि क्षेत्र की प्रगति को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक में समीक्षा कर फसलों की बुवाई, उपार्जन, मौसम और जलाशयों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही उपज के थोक और खुदरा मूल्यों के बारे में समीक्षा की और विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न फसलों की पैदावार अच्छी होने की संभावना के चलते चौहान ने अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए कहा है, जिससे किसानों को उपज का अच्छा भाव मिल सके।


आलू-टमाटर की इतने क्षेत्र में बुवाई
कृषि मंत्रालय के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार रबी मौसम के लिए प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज और आलू की बुआई की स्थिति 21 फरवरी 2025 तक अधिक है। वहीं, आलू की बुआई 19.82 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। जबकि टमाटर की बुआई 2.41 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। हालांकि अभी प्याज, आलू और टमाटर की बुवाई करने के लिए समय बचा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed