फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Common Central Secretariat: Home/DoPT Ministry will bid farewell to the red stone 'North Block'

Common Central Secretariat: लाल पत्थरों वाले 'नॉर्थ ब्लॉक' से विदा लेंगे गृह/डीओपीटी मंत्रालय, ये है नया पता

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:48 AM IST
सार

'नॉर्थ ब्लॉक' में चल रहे केंद्रीय गृह, विदेश एवं डीओपीटी मंत्रालय सहित कई दूसरे मंत्रालयों/विभागों को अपना नया पता मिल गया है। कर्तव्य पथ पर बने 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' के भवन-3 में गृह मंत्रालय और डीओपीटी सहित कई विभागों को फ्लोर व रूम अलॉट कर दिए गए हैं। इसी माह ये मंत्रालय नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन
Common Central Secretariat: Home/DoPT Ministry will bid farewell to the red stone 'North Block'
कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी व अन्य - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- पीएम मोदी

विस्तार

लाल पत्थरों वाले केंद्र सरकार के 'पावर सेंटर' यानी 'नॉर्थ ब्लॉक' और 'साउथ ब्लॉक' के खाली होने का समय करीब आ गया है। 'नॉर्थ ब्लॉक' से केंद्रीय गृह, विदेश एवं डीओपीटी मंत्रालय विदाई लेंगे। अब इनके सहित कई दूसरे मंत्रालयों/विभागों को भी अपना नया पता मिल गया है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचवाईए) के एस्टेट निदेशालय ने कर्तव्य पथ पर बने 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' के भवन-3 में गृह मंत्रालय और डीओपीटी सहित कई विभागों को फ्लोर व रूम अलॉट कर दिए गए हैं। इसी माह ये मंत्रालय नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय: 
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचवाईए) के एस्टेट निदेशालय द्वारा 11 जून को जारी कार्यालय ज्ञापन के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय, जिसका वर्तमान पता नॉर्थ ब्लॉक है, अब यह मंत्रालय 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' के तीन फ्लोर पर शिफ्ट होगा। फ्लोर 4 पर रूम संख्या 34000 से लेकर 34119 तक गृह मंत्रालय को दिए गए हैं। फ्लोर 5 पर रूम संख्या 35000 से 35109 तक के रूम भी केंद्रीय गृह मंत्रालय को अलॉट किए गए हैं। फ्लोर 6 पर भी रूम संख्या 36000 से लेकर 36119 में भी, गृह मंत्रालय के कार्यालय रहेंगे। 
विज्ञापन


प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय: 
अभी तक विज्ञान भवन एनेक्सी में स्थित प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय, को भी 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' के तीसरे फ्लोर पर शिफ्ट किया जाएगा। इस कार्यालय को रूम संख्या 33000डी, 33000ई, 33000एफ, 33003 से 33019, 33020 (पार्ट वर्क हॉल), 33022, 33026 से 33029 अलॉट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हृदय विदारक हादसे में मासूम अनाथ; लंदन में मां चल बसीं, अस्थियां लेकर भारत आए पिता भी गुजरे

विदेश मंत्रालय: 
विदेश मंत्रालय, जो अभी तक साउथ ब्लॉक और शास्त्री भवन में स्थित है, अब इसे भी 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' में जगह दी गई है। इस मंत्रालय को रूम संख्या 33000ए, 33000बी, 33000सी, 33000जी, 33000एच, 33000जे, 33000के, 33000एल, 33000एम, 33001 से 33002, 33020 (पार्ट वर्क हॉल), 33021, 33023 से 33025, 33030 से 33119 तक अलॉट किए गए हैं।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय: 
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, जो अभी तक शास्त्री भवन में स्थित है, इसे 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' के ग्राउंड फ्लोर पर रूम संख्या 30040 से 30046 (वर्क हॉल) अलॉट किए गए हैं। इसके अलावा पहली मंजिल पर रूम संख्या 31000के, 31000एल, 31000एम, 31071 से 31074, 31081 से 31119 तक अलॉट किए गए हैं।

डीओपीटी:  
अभी तक नॉर्थ ब्लॉक में स्थित 'डीओपीटी' को भी 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' में शिफ्ट किया जाएगा। अपर ग्राउंड फ्लोर पर रूम संख्या 3यूजी01 से 3यूजी11, 3यूजी19 अलॉट किए गए हैं। साथ ही पहले ग्राउंड के फ्लोर पर रूम संख्या 31000ए, 31000जी, 31000एच, 31000जे, 31000बी, 31000सी, 31000डी, 31000ई, 31000 एफ, 31001 से 31070, 31075 से 31080, 31110 (पार्ट वर्क हॉल) भी डीओपीटी के कार्यालय के लिए अलॉट किए गए हैं।


सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम: 
अभी तक उद्योग भवन में चल रहे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, को 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' में दूसरी मंजिल पर जगह दी गई है। विकास आयुक्त कार्यालय, एमएसएमई, यह कार्यालय निर्माण भवन में चल रहा है। इन दोनों विभागों को 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' के दूसरे तल पर 32000जी, 32000एच, 32000जे, 32000के, 32000एल, 32000एम, 32056 (पार्ट वर्क हॉल) 32056 से 32058, 32062 से 32119 रूम अलॉट किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें: इस्राइल-ईरान तनाव पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- हालात पर रख रहे नजर, भारतीय नागरिक रहें सतर्क

ग्रामीण विकास: 
फिलहाल ग्रामीण विकास मंत्रालय, कृषि भवन में है। अब इस मंत्रालय को 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' में ग्राउंड फ्लोर पर रूम नंबर 30001 से 30039, 30047 व 30048 अलॉट किया गया है। लैंड रिसोर्स विभाग का कार्यालय निर्माण भवन में है। अब इन्हें 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' के दूसरे फ्लोर पर रूम नंबर 32000डी, 32000ई, 32000एफ, 32000जी, 32000एच, 32000जी, 32000जे, 32001 से 32055 तक अलॉट किए गए हैं। एमओएचवाईए के एस्टेट निदेशालय के अनुसार, उक्त मंत्रालयों/विभागों को पार्किंग स्पेस अलॉट करने के लिए एक अलग आदेश जारी किया जाएगा। नई अलॉट प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए नई बिल्डिंग में सुविधा डेस्क स्थापित किया गया है। यह सुविधा डेस्क 'कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट' 3 के पहले फ्लोर पर रूम संख्या 31000ए में सीपीडब्लूडी द्वारा स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed