फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ahmedabad Air India Plane crash husband visiting India from London with ashes of wife died

Air India Tragedy: हृदय विदारक हादसे में मासूम अनाथ; लंदन में मां चल बसीं, अस्थियां लेकर भारत आए पिता भी गुजरे

Fri, 13 Jun 2025 11:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:30 AM IST
सार

अमरेली के वाडिया निवासी अर्जुनभाई मनुभाई पटोलिया भी अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का शिकार हो गए। वह लंदन से अपनी पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए गुजरात आए थे। सात दिन पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी की आखिरी इच्छा थी कि उनकी अस्थियां उनके पैतृक गांव में विसर्जित की जाएं। 

विज्ञापन
Ahmedabad Air India Plane crash husband visiting India from London with ashes of wife died
अहमदाबाद विमान हादसा। (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अहमदाबाद में बृस्पतिवार को एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं। विमान दुर्घटना में किसी ने अपनी पत्नी को खो दिया तो किसी ने पति और बच्चों को। ऐसी ही एक दर्द भरी कहानी लंदन से पत्नी की अस्थि विसर्जन करने भारत आए पति की है, जिसने विमान दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। उसके दो मासूम बेटियां हैं, जो लंदन में अपने पिता का इंतजार कर रही हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमरेली के वाडिया निवासी अर्जुनभाई मनुभाई पटोलिया अपने परिवार के साथ लंदन में रहते थे। उनकी पत्नी भारतीबेन का सात दिन पहले लंदन में निधन हो गया था। पत्नी की आखिरी इच्छा थी कि उनकी अस्थियां अमरेली जिले के उनके पैतृक गांव की नदी में विसर्जित की जाएं। पत्नी की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए अर्जुनभाई गुजरात आए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi In Ahmedabad: एअर इंडिया विमान हादसे की जगह पर पहुंचे प्रधानमंत्री; मंत्री-अधिकारियों से ली जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी कर लंदन वापस जा रहे थे अर्जुनभाई
अर्जुनभाई ने अमरेली स्थित गांव में अपने रिश्तेदारों के साथ अस्थि कलश विसर्जन से जुड़ा पूजा-पाठ किया। इसके बाद उन्होंने पत्नी की अस्थियों को विसर्जित किया। पत्नी की पैतृक गांव अस्थि विसर्जन की इच्छा को पूरा करने के बाद अर्जुनभाई बृहस्पतिवार को एअर इंडिया के विमान से लंदन वापस लौट रहे थे। हालांकि, अहमदाबाद से उड़ान भरते ही विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान में सवार क्रू मेंबर के साथ 242 यात्रियो में अर्जुनभाई भी शामिल थे। उनकी भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: 'लगा भूकंप आ गया...चारों ओर बस धुआं-धुआं'; प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया भयावह मंजर

लंदन में पिता का इंतजार कर रहीं दो मासूम बेटियां
अर्जुनभाई के रिश्तेदारों के मुताबिक, उनकी आठ और चार वर्ष की दो बेटियां हैं, जो लंदन में हैं। बेटियों ने सात दिन पहले अपनी मां को खो दिया और अब पिता अर्जुनभाई अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना का शिकार हो गए। अर्जुन के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उनकी माता सूरत में ही रहती हैं। विमान हादसे के बाद अमरेली में अर्जुनभाई के रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में मातम पसरा है। वहीं, लंदन में रह रही मासूम बेटियों को अपने पिता के वापस लौटने का इंतजार है, लेकिन उन्हें ये कतई भान नहीं है कि अब उनके पिता कभी वापस नहीं लौट पाएंगे।  

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed