फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Commerce Secretary Sunil Barthwal Said Talks on tariffs with America are ongoing nothing has been decided yet

India-US: 'अमेरिका से टैरिफ पर बातचीत जारी अभी कुछ तय नहीं', वाणिज्य सचिव ने ट्रंप के दावों को किया खारिज

Tue, 11 Mar 2025 05:40 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 11 Mar 2025 05:40 AM IST
सार

सुनील बड़थ्वाल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों और मीडिया रिपोर्टों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत अभी भी जारी है। भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार शुल्क पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है।

विज्ञापन
Commerce Secretary Sunil Barthwal Said Talks on tariffs with America are ongoing nothing has been decided yet
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने संसद की एक समिति को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क में कटौती को लेकर बातचीत चल रही है और अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। वाणिज्य सचिव ने विदेश मामलों की संसदीय समिति को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया दावों के बारे में जानकारी दी कि भारत अपने टैरिफ को काफी कम करने पर सहमत हो गया है।
विज्ञापन


सुनील बड़थ्वाल  ट्रंप के दावों को किया खारिज
ट्रंप के दावे पर कई सदस्यों ने चिंता जाहिर की, इस पर बड़थ्वाल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों और मीडिया रिपोर्टों पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत अभी भी जारी है। भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार शुल्क पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य सचिव ने सदस्यों की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि व्यापार वार्ता के दौरान भारत के हितों का ध्यान रखा जाएगा। भारत ऐसे उद्योगों की रक्षा करेगा जो उसकी घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि विकासशील देश हर चीज पर अपने टैरिफ कम नहीं कर सकते।
विज्ञापन


भारत मुक्त व्यापार के पक्ष में
सूत्रों ने बताया कि बड़थ्वाल ने कहा कि भारत मुक्त व्यापार के पक्ष में है और व्यापार को उदार बनाना चाहता है, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सदस्यों से कहा कि टैरिफ युद्ध से अमेरिका सहित किसी को भी मदद नहीं मिलेगी तथा इससे मंदी आ सकती है। कुछ सदस्यों ने कहा कि भारत कनाडा और मेक्सिको तरह व्यापार शुल्क पर आवाज क्यों नहीं उठा रहा है, इस पर उन्होंने कहा कि भारत की इन दोनों देशों के साथ तुलना नहीं की जा सकती है क्योंकि अमेरिका को उनके साथ सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं और सीमा आव्रजन संबंधी मुद्दे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed