LoC: उरी में एलओसी पर पहुंचे कमांडर उपेंद्र द्विवेदी, सियाचिन में ले. जन. सेनगुप्ता ने बढ़ाया जवानों का हौसला
कमांडर द्विवेदी ने उरी में नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों के साथ बातचीत की। उन्होंने सैन्य अभियान की तत्परता और घुसपैठ रोकने के पुख्ता प्रबंधों पर विश्वास जताया। ले. जन. उपेंद्र द्विवेदी का हाल ही में कहा था कि सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने में सक्षम है।
विस्तार
उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू कश्मीर के उरी में नियंत्रण रेखा (LoC) के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। उन्होंने वहां सेना की संचालन तैयारियों की समीक्षा। उधर, फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के कमांडर ले. जन. ए सेनगुप्ता ने सियाचिन में जवानों का हौसला बढ़ाया।
कमांडर द्विवेदी ने उरी में नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों के साथ बातचीत की। उन्होंने सैन्य अभियान की तत्परता और घुसपैठ रोकने के पुख्ता प्रबंधों पर विश्वास जताया। ले. जन. उपेंद्र द्विवेदी का हाल ही में एक बयान चर्चा में आया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने में सक्षम है। सरकार ने आदेश दिया तो पीओके वापस लिया जा सकता है।
मंगलवार को उन्होंने यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कही थी। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है, वह भारत सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी। जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे, हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे।
Northern Army Commander Lt Gen Upendra Dwivedi visited forward areas along the Line of Control at Uri & reviewed the operational preparedness, he interacted with troops & expressed confidence over the operational readiness & strong anti-infiltration grid. pic.twitter.com/9Qzz2ZCDbD
— ANI (@ANI) November 26, 2022
ले. जन. सेनगुप्ता ने लिया सियाचिन की अग्रिम चौकियों का जायजा
उधर, फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए सेनगुप्ता ने सर्दियों की तैयारियों और परिचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया। उन्होंने सियाचिन के अग्रिम क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने सैनिकों के उच्च मनोबल और प्रेरणा पर संतोष जताया।
Fire & Fury Corps commander Lt Gen A Sengupta visited the forward areas of SiachenGlacier to review the winter preparedness & operational readiness. He expressed satisfaction on the high state of morale and motivation of the troops: Indian Army officials pic.twitter.com/FEBr5vtwnE
— ANI (@ANI) November 26, 2022