फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Commander of Sri Lanka Navy Vice Admiral Perera calls on CDS, meets other top brass of Indian military

India-Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना कमांडर की 5 दिवसीय भारत यात्रा, CDS और शीर्ष सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात

Thu, 25 May 2023 02:09 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 May 2023 02:09 AM IST
सार

वाइस एडमिरल परेरा ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से मुलाकात की।

विज्ञापन
Commander of Sri Lanka Navy Vice Admiral Perera calls on CDS, meets other top brass of Indian military
जनरल मनोज पांडे और एडमिरल आर हरि कुमार से मिलते श्रीलंकाई नौसेना कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा। - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

श्रीलंका की नौसेना के कमांडर वाइस एडमिरल प्रियंथा परेरा (Priyantha Perera) ने बुधवार को भारतीय सेना के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और आपसी हितों के मुद्दों एवं रक्षा बलों के बीच मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वाइस एडमिरल परेरा 23 से 27 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उनकी यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों के बीच हो रही है।

वाइस एडमिरल परेरा ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने रक्षा सचिव गिरिधर अरामने से भी मुलाकात की। अधिकारियों ने कहा कि श्रीलंकाई नौसैना अधिकारी ने यहां भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार से मुलाकात की और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सहयोगात्मक प्रणाली पर चर्चा की।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें साउथ ब्लॉक के लॉन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। इससे एक दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जवानों को श्रद्धांजलि दी। अपनी यात्रा के दौरान परेरा भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में स्प्रिंग टर्म 23 की पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण संबंध हैं और दोनों देश मौजूदा संबंधों को मजबूत करने की दिशा में निकटता से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने भारत की ‘पड़ोस प्रथम नीति’ और ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास’ के समुद्री दृष्टिकोण के अनुसार समुद्री क्षेत्र में अपनी साझेदारी को काफी हद तक बढ़ाया है।अधिकारियों के अनुसार श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर की यात्रा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बढ़ते नौसैना सहयोग को दर्शाती है।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना विभिन्न पहलों के माध्यम से श्रीलंकाई नौसेना के साथ सहयोग करती है। जिसमें भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (SLINEX), हाइड्रोग्राफी और प्रशिक्षण जैसे परिचालन संबंधी बातचीत शामिल हैं। इसके अलावा, दोनों नौसेनाओं के युद्धपोत नियमित रूप से एक-दूसरे के बंदरगाहों पर मिलते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका नौसेना के कमांडर की यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते नौसेना सहयोग का प्रतीक है। अधिकारियों ने कहा कि इसने सुरक्षा बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए दो मित्र समुद्री पड़ोसियों की प्रतिबद्धता की भावना को नवीनीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed