{"_id":"5f95ef05ddc21013f5792845","slug":"commander-level-meeting-with-china-possible-this-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के साथ कमांडर स्तर की आठवें दौर की बैठक इस हफ्ते संभव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन के साथ कमांडर स्तर की आठवें दौर की बैठक इस हफ्ते संभव
Mon, 26 Oct 2020 03:02 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 26 Oct 2020 03:02 AM IST
विज्ञापन
भारत-चीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तनातनी कम करने के लिए भारत और चीन के बीच सैन्य कमांडर स्तर की आठवें दौर की बैठक इस हफ्ते हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच वार्ता की तारीखों को लेकर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
यह वार्ता कई मायनों में महत्वपूर्ण होगी क्योंकि दोनों देशों ने सभी तनातनी वाले इलाकों से अपनी अपनी सेना पूरी तरह वापस हटाने पर चर्चा शुरू कर दी है। बैठक में इस दिशा में विस्तृत चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आठवें दौर की बैठक में पैगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी तट समेत अन्य बिंदुओं से पूरी सेना हटाने के मुद्दे पर चर्चा होगी। भारत की ओर से इस बैठक का नेतृत्व 14वीं कोर के नए कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन करेेंगे। इन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह की जगह ली है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह अब आईएमए में ट्रेनिंग की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि करीब चार महीने से अधिक चले गतिरोध के बाद भारत ने चीनी सैनिकों को उकसाया और पैगोंग झील के दक्षिणी और उत्तरी तटों पर ऊंचाई वाले बिंदुओं पर कब्जा कर लिया।