Kunal Kamra: ‘अपने बयान पर कायम हूं', कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिंदे पर टिप्पणी मामले में माफी से किया इनकार
कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र विधानसभा की कमेटी के सामने पेश हुए और साफ कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने इस दौरान अपने बयान को लेकर माफी मांगने से भी इनकार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर कॉमेडियन कुणाल कामरा गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा की एक कमेटी के सामने पेश हुए। यह मामला उनके द्वारा राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। कमेटी के सामने पूछताछ के दौरान कामरा ने साफ कहा कि उन्हें अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं है और वे माफी भी नहीं मांगेंगे।
बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा कि वे अपने बयान पर कायम हैं और झूठी या औपचारिक माफी नहीं देंगे। बता दें कि कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए विधानसभा की एक कमेटी बनाई गई।
ये भी पढ़ें:- By-Polls: कर्नाटक-त्रिपुरा-नगालैंड की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव खत्म, जानिए कहां हुआ सबसे अधिक मतदान?
कमेटी में क्या हुआ?
कमेटी के अध्यक्ष प्रसाद लाड ने बताया कि कामरा से करीब 24 सवाल पूछे गए। इस दौरान यह भी उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें पछतावा है। इसके जवाब में कामरा ने कहा कि नहीं उन्हें अपने किसी बयान का पछताा नहीं है। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वे माफी मांगेंगे? इसपर उन्होंने फिर नहीं कहा। इस दौरान कामरा ने यह भी कहा कि अगर वे माफी मांगते हैं, तो वह सच्ची नहीं होगी और इससे कलाकारों की अभिव्यक्ति की आजादी पर गलत असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:- Assam Election: कांग्रेस ने अपने ही उम्मीदवार पर क्यों दर्ज कराया केस? मतदान से एक दिन पहले किया था ये खेल
कमेटी ने कामरा को क्या कहा?
कमेटी ने कामरा को बताया कि अगर वे बिना शर्त माफी मांगते हैं, तो मामले पर अलग तरीके से विचार किया जा सकता है। इसके बाद कामरा के वकील ने कहा कि वे इस बारे में उनसे बात करके लिखित जवाब ईमेल के जरिए देंगे। गौरतलब है कि यह शिकायत प्रवीण दरेकर ने दर्ज कराई थी, जो भाजपा के विधान परिषद सदस्य हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.