फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bypolls held for four Assembly seats across Karnataka Tripura and Nagaland News In Hindi

By-Polls: कर्नाटक-त्रिपुरा-नगालैंड की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव खत्म, जानिए कहां हुआ सबसे अधिक मतदान?

Thu, 09 Apr 2026 11:20 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 11:20 PM IST
सार

असम, केरल, पुडुचेरी समेत कई राज्यों की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण रहे। नागालैंड की कोरीडांग सीट पर 82.21% के साथ सबसे ज्यादा मतदान हुआ, जबकि त्रिपुरा की धर्मनगर में 80.04% वोट पड़े। कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीट पर करीब 68% मतदान दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Bypolls held for four Assembly seats across Karnataka Tripura and Nagaland News In Hindi
वोटिंग (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock

विस्तार

असम, केरल और पडुचेरी के साथ ही तीन राज्यों की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण रहा। कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीट, त्रिपुरा की धर्मनगर सीट और नगालैंड के मोकोकचुंग जिले की कोरीडांग सीट पर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग ने बताया कि नगालैंड की कोरीडांग सीट पर सबसे अधिक 82.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन


त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर 80.04 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जबकि कर्नाटक की बागलकोट सीट पर 68.73 प्रतिशत और दावणगेरे साउथ सीट पर 68.55 प्रतिशत मतदान हुआ। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गोवा की पोंडा विधानसभा सीट पर बृहस्पतिवार को होने वाले उप चुनाव को रद्द कर दिया था। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र की तीन सीटों पर उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed