{"_id":"5d2e72108ebc3e6ccf6537a3","slug":"colorful-posters-will-be-installed-on-all-trains-in-kalka-shimla-route-for-earnings","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला रूट पर चलेगी सजी-धजी ट्रेन, सभी पर लगाए जाएंगे रंग-बिरंगे पोस्टर, कमाई भी होगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कालका-शिमला रूट पर चलेगी सजी-धजी ट्रेन, सभी पर लगाए जाएंगे रंग-बिरंगे पोस्टर, कमाई भी होगी
Wed, 17 Jul 2019 06:25 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 17 Jul 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
टॉय ट्रेन, कालका टू शिमला
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर पर्यटकों को लुभाने के लिए टॉय ट्रेनों को सजाया जाएगा। रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को खूबसूरत बनाने के लिए इनकी विनाइल रैपिंग (रंग-बिरंगे पोस्टर) करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
स्टील फ्रेम वाले कोच की विनाइल रैपिंग के साथ ही शिवालिक पहाड़ियों के मनोरम दृश्य वाले पोस्टर भी लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ मेकैनिकल इंजीनियर अरुण अरोड़ा ने बताया की शिवालिक पाहाड़ियों की खूबसूरती को टॉय ट्रेन भी बयां करेगी।
विज्ञापन
इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को विनाइल रैप करने की योजना बनाई गई है। जिससे ट्रेनों की खूबसूरती के साथ ही ट्रेनों की सफाई भी बेहतर तरीके से होगी। पिछले दिनों रेलवे ने काशी विश्वनाथ ट्रेन में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विनाइल पोस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि दिल्ली मेट्रो भी विनाइल रैपिंग करके चलाई जाती है। कई प्राइवेट कंपनियां इसके जरिये विज्ञापन भी करती हैं। ट्रेनों पर इस प्रयोग से रेलवे विज्ञापनदाताओं से अतिरिक्त कमाई करना चाहता है।