फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Colonel Sophia Qureshi 72 hours operation in Congo only woman officer in ASEAN nation contingent

Sophia Qureshi: जब अफ्रीका में 72 घंटे के ऑपरेशन में दिखाई बहादुरी, कंपनी कमांडर भी कर्नल सोफिया के हुए मुरीद

Thu, 08 May 2025 01:16 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 08 May 2025 01:16 PM IST
सार

भारतीय सैनिकों का पराक्रम किसी से छिपा नहीं है। पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके भारतीय सैनिकों में अब महिला सैन्य अधिकारी भी कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दे रही हैं। ऐसी ही एक वीरांगना हैं, कर्नल सोफिया कुरैशी। उन्होंने अफ्रीकी देश कांगो में लगातार 72 घंटे के ऑपरेशन में कुछ ऐसी बहादुरी का परिचय दिया कि उनसे प्रभावित होकर कंपनी कमांडर को पूछना पड़ा, ये भारतीय महिला सैनिक कौन है? कर्नल सोफिया ने खुद ये वाकया साझा किया

विज्ञापन
Colonel Sophia Qureshi 72 hours operation in Congo only woman officer in ASEAN nation contingent
सोफिया कुरैशी - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी चर्चा में हैं। कर्नल सोफिया ने एक सैनिक के रूप में किन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम किया है, उन्होंने खुद एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी थी। सोफिया ने बताया था कि कई देशों को मिलाकर बनाई गई एक सैन्य टुकड़ी ने पूर्वी अफ्रीका में 72 घंटे के चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। इस दौरान नागरिकों की जान बचाना पूरी टुकड़ी की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन

Colonel Sophia Qureshi 72 hours operation in Congo only woman officer in ASEAN nation contingent
सोफिया कुरेशी - फोटो : ANI
सीएनबीसी से बात करते हुए कर्नल कुरैशी ने नारी सशक्तीकरण पर बेबाकी से बात की थी। उन्होंने कहा, योद्धाओं के परिवार से होने के कारण बहादुरी उनके जीन में है। सेना से जुड़ना उनका सपना था। भारतीय सेना सर्वश्रेष्ठ संस्था है, जिसका हिस्सा बनना सौभाग्य है। यहां आने के बाद चुनौतियों को मात देने का मौका मिलता है। देश की सेवा करने पर गर्व की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Colonel Sophia Qureshi 72 hours operation in Congo only woman officer in ASEAN nation contingent
सोफिया कुरैशी - फोटो : Pti
लेफ्टिनेंट के रूप में सेना से जुड़ने के बाद कर्नल सोफिया ने ऑपरेशन पराक्रम से जुड़ी एक बात को भी याद किया। उन्होंने बताया, 'जब मैं डिविजन में थी उस समय उनके कंपनी कमांडर ने कहा था कि, सोफिया अगर आप सैल्यूट चाहती हैं तो आपको इसे कमाना होगा। गंभीरता से काम करना होगा।' अगस्त 2023 के इस कार्यक्रम में सोफिया ने कहा, आज पीछे मुड़कर देखने पर एहसास होता है कि उन्होंने सेना में अपनी सेवा और मेहनत की बदौलत सैल्यूट अर्जित किया है। सोफिया ने कहा कि उन्हें अच्छे मेंटर मिले, जिनके मार्गदर्शन में काम करने के कारण उन्हें ऑपरेशन पराक्रम में कमेंडेशन कार्ड भी मिला। 
विज्ञापन

Colonel Sophia Qureshi 72 hours operation in Congo only woman officer in ASEAN nation contingent
सोफिया कुरैशी - फोटो : PTI
बतौर सैनिक किन कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? इसका जवाब देते हुए कर्नल सोफिया ने अफ्रीकी देश कांगो के एक अनुभव को भी याद किया। उन्होंने कहा, भारतीय सेना यूएन में सैनिकों को भेजने के मामले में अग्रणी रही है। वे महिला अधिकारियों के दूसरे बैच में थीं। उन्हें ऐतिहासिक राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एक ऑपरेशन में शामिल होने का सौभाग्य मिला।

Colonel Sophia Qureshi 72 hours operation in Congo only woman officer in ASEAN nation contingent
कर्नल सोफिया क़ुरैशी अपने परिजनों के साथ - फोटो : एजेंसी / अमर उजाला नेटवर्क
सोफिया ने कहा, स्वीडन, ट्यूनिशिया, उरुग्वे जैसे देशों के सैनिकों के साथ मिलकर बनी सैन्य टुकड़ी को कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाना था। भारत इसका नेतृत्व कर रहा था। हमने लगभग 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता पूर्वक अंजाम दिया। ऑपरेशन खत्म होने के बाद कंपनी कमांडर ने उनके बारे में जिज्ञासा प्रकट की। उन्होंने पूछा कि भारतीय सेना की वो महिला अधिकारी कौन है? ये सुनने के बाद उन्हें गर्व का एहसास हुआ। लोगों ने भारतीय सेना को जाना, सोफिया कुरैशी को नहीं।

Colonel Sophia Qureshi 72 hours operation in Congo only woman officer in ASEAN nation contingent
सोफिया कुरैशी - फोटो : ANI
उन्हें ASEAN देशों की सैन्य टुकड़ी की अगुवाई करने का भी अवसर मिला। 22 देशों में वे एकमात्र महिला सैन्य अधिकारी थी। पूर्वोत्तर भारत में पोस्टिंग के समय भी उन्हें कई अहम अवसर मिले। उन्हें महिलाओं की पहली मिलिट्री पुलिस की मेंटरशिप और ट्रेनिंग में शामिल होने का भी मौका मिला। वे महिला सैनिकों की यूनिट को कमांड कर रही हैं। पहली  लंबी सेवा के बाद आज वे लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। इसका फख्र है। महिला सैनिकों के पहले बैच से होने के कारण गर्व की अनुभूति होती है।

Colonel Sophia Qureshi 72 hours operation in Congo only woman officer in ASEAN nation contingent
ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की महिला अधिकारियों- विंग कमांडर व्योमिका और कर्नल सोफिया ने दी जानकारी - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- एएनआई
कहां से एक बार फिर सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया
बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन नौ पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर हमला किया, बुधवार को उसकी आधिकारिक तस्वीरें जारी की गई। ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की महिला अधिकारियों- विंग कमांडर व्योमिका और कर्नल सोफिया ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीओजेके में पांच आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए हैं, जबकि चार आतंकी ठिकाने ऐसे हैं जो पाकिस्तानी सीमा के भीतर हैं। खास बात ये है कि मुरीदके में लश्कर के मुख्यालय- मरकज-तैय्यबा पर एक के बाद एक चार मिसाइलें दागी गईं। इसी संवेदनशील प्रस्तुति के बाद से कर्नल सोफिया लगातार चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed