फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Collision Between two Jet Airways Planes At Delhi Airport

दिल्ली: जेट एयरवेज का विमान दूसरे विमान से टकराया, बाल-बाल बचे यात्री

Mon, 08 May 2017 05:02 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 08 May 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
 Collision Between two Jet Airways Planes At Delhi Airport

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जेट एयरवेज की पटना जाने वाले विमान का पिछला हिस्सा टेक ऑफ से पहले श्रीनगर जा रहे दूसरे विमान की विंग से टकरा गया।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यह हादसा रनवे संख्या 29 पर दोपहर करीब 3 बजे हुआ। उस समय दोनों विमान रनवे की ओर जा रहे थे। एयरपोर्ट अधिकारियों और एयरलाइंस सूत्रों को यह जानकारी नहीं है कि इस हादसे में कोई यात्री घायल हुआ है या नहीं। हालांकि डीसीपी संजय भाटिया ने कहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के संबंध में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस संबंध में जेट एयरवेज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 48 घंटे के भीतर एयरपोर्ट पर हुई यह दूसरी घटना है। एक दिन पहले ही शनिवार को जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक विमान लैंड करते समय एयरपोर्ट पर एयरोब्रिज से टकरा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि हादसा तब हुआ जब पायलट इसे पार्क कर रहा था। विमान में 178 यात्री सवार थे। इससे पहले 26 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर इसी तरह से एयर इंडिया का एक विमान केटरिंग वैन से टकरा गया था। एक महीने पहले भी यहां एयर इंडिया और इंडिगो के विमान रनवे पर आमने-सामने आ गए थे। हालांकि, एटीसी की सूझबूझ से हादसा टल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed