{"_id":"638c929aaef5fb16873c41f7","slug":"collision-between-pickup-van-and-bus-in-maharashtras-yavatmal-four-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: महाराष्ट्र में पिकअप वैन-बस की भिड़ंत में चार की मौत, तेलंगाना-मिजोरम में भी सात की जान गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Accident: महाराष्ट्र में पिकअप वैन-बस की भिड़ंत में चार की मौत, तेलंगाना-मिजोरम में भी सात की जान गई
Sun, 04 Dec 2022 09:16 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 04 Dec 2022 09:16 PM IST
सार
यवतमाल के पुलिस अधीक्षक पवन बंसोड़े ने बताया कि यह दुर्घटना नेर शहर से अमरावती जाने वाली सड़क पर सुबह करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हुई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में रविवार को एक पिकअप वैन की राज्य परिवहन की एक बस जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
यवतमाल के पुलिस अधीक्षक पवन बंसोड़े ने बताया कि यह दुर्घटना नेर शहर से अमरावती जाने वाली सड़क पर सुबह करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया, यवतमाल से एक पिकअप वन में सात सवारियां अमरावती की ओर जा रही थीं, जबकि बस विपरीत दिशा से आ रही थी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि वैन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
तेलंगाना: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई
तेलंगाना के एनएच 44 पर पेद्दासपुर गांव में रविवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। शमशाद पुलिस इंस्पेक्टर ए श्रीधर कुमार कि तेज गति से वाहन चलाने व चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। वाहन को कब्जे में ले लिया। आगे की जांच जारी है।
मिजोरम: पिकअप ट्रक के खाई में गिरने से चार की मौत
दक्षिणी मिजोरम के लुंगलेई जिले में रविवार को एक पिकअप ट्रक के खाई में गिर जाने से 11 वर्षीय लड़के सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब उसमें सवार चार लोग आइजोल से अपने गांव की ओर जा रहे थे। जिस पिकअप ट्रक में वे यात्रा कर रहे थे वह थिंगफाल गांव के बाहरी इलाके में सड़क से फिसलकर 200 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई।