{"_id":"629355d2e815fa7c9d15bdec","slug":"college-student-beaten-up-for-wearing-scull-cap-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में टोपी पहनने पर कॉलेज में छात्र की पिटाई, प्रधानाचार्य सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में टोपी पहनने पर कॉलेज में छात्र की पिटाई, प्रधानाचार्य सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
Sun, 29 May 2022 04:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागलकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागलकोट
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 29 May 2022 04:45 PM IST
सार
बागलकोट जिले में एक सरकारी डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य और पुलिस उप-निरीक्षक सहित सात लोगों के खिलाफ संस्था के परिसर में टोपी पहनने पर एक मुस्लिम छात्र की कथित तौर पर पिटाई के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कर्नाटक में हिजाब विवाद का मामला अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक और विवाद सामने आ गया है। ताजा मामला बागलकोट जिले के टेराडाल में एक सरकारी डिग्री कॉलेज से जुड़ा हुआ है। यहां के प्रधानाचार्य और पुलिस उप-निरीक्षक सहित सात लोगों के खिलाफ संस्था के परिसर में टोपी पहनने पर एक मुस्लिम छात्र की कथित तौर पर पिटाई के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
छात्र ने की शिकायत
गौरतलब है कि टेराडल फर्स्ट ग्रेड गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र नवीद हसनसब थाराथरी ने इस मामले में शिकायत की है। छात्र ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बताया कि इसी साल फरवरी में जब वह टोपी पहन कर टेराडल फर्स्ट ग्रेड गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज गया तो वहां प्रधानाचार्य ने उसको कॉलेज में प्रवेश करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, धर्म के प्रति उसकी आस्था को लेकर उसका अपमान भी किया गया। उसने न्यायिक मजिस्ट्रेट से पुलिस को इस मामले में शिकायत दर्ज करने का आदेश देने का अनुरोध किया। टेराडल फर्स्ट ग्रेड गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के छात्र नवीद हसनसब थाराथरी ने ये आरोप भी लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी आस्था को लेकर उसका अपमान किया।
विज्ञापन
पुलिस पर भी लगाया आरोप
अपनी याचिका में थरथारी ने ये भी कहा कि हालांकि कॉलेज के अंदर स्कल कैप को पहनने पर कोई प्रतिबंध लगाने का कोई सरकारी आदेश नहीं है। जिसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश के बाद पुलिस ने 24 मई को प्रधानाचार्य,सब-इंस्पेक्टर और पांच अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब अगली सुनवाई 30 जून को होगी।
विज्ञापन
वहीं, मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।