फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coldplay Concert: PIL filed against black marketing of tickets rejected, HC said- we cannot interfere in this

Coldplay Concert: टिकट कालाबाजारी के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज, HC ने कहा- हम इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते

Fri, 10 Jan 2025 01:56 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Fri, 10 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

अक्तूबर 2024 में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले नवी मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री के दौरान कथित गड़बड़ी और प्रमुख आयोजनों में टिकट कालाबाजारी पर लगाम लगाने को लेकर दिशा-निर्देश मांगने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि हम इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Coldplay Concert: PIL filed against black marketing of tickets rejected, HC said- we cannot interfere in this
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के इसी महीने नवी मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री में गड़बड़ी और कालाबाजारी को लेकर दायर जनहित याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि यह याचिका विधायी क्षेत्र से संबंधित है। इसलिए अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती।

विज्ञापन


अक्तूबर 2024 में ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले नवी मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री के दौरान कथित गड़बड़ी और प्रमुख आयोजनों में टिकट कालाबाजारी पर लगाम लगाने को लेकर दिशा-निर्देश मांगने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि यह विधायी और कार्यकारी निर्णय है। अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती। सरकार याचिका में उठाए गए मुद्दों को लेकर कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। 
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि याचिका में की गई मांग को लेकर कोई स्पष्ट कानून नहीं है। कोई वैधानिक प्रावधान न होने के चलते अदालत इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। अगर सरकार याचिका में उठाए गए मुद्दे पर कार्रवाई या कोई दिशा-निर्देश तय करना चाहती है तो वो स्वतंत्र है। याचिकाकर्ता संबंधित प्राधिकारी के समक्ष आवेदन कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में यह कहा गया 
वकील अमित व्यास की तरफ से दायर जनहित याचिका (पीआईएल) में कहा गया है कि कॉन्सर्ट, लाइव शो आदि जैसे प्रमुख आयोजनों के लिए टिकटों की बिक्री के दौरान कई अनियमितताएं और अवैधताएं हैं। उन्होंने याचिका में दावा किया, कि इस तरह की अनियमितता और अवैधता पिछले महीने देखी गई थी जब कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट बुक माय शो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराए गए थे।

इस याचिका में अदालत से ऐसे बड़े आयोजनों के लिए कालाबाजारी, टिकट दलाली और ऑनलाइन टिकटों की बिक्री रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश तय करने की मांग की गई है। पीआईएल में दावा किया गया है कि आईपीएल मैचों, 2023 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप मैचों और गायक टेलर स्विफ्ट और दिलजीत दोसांझ के संगीत समारोहों के दौरान इस तरह के अवैध तरीके अपनाए गए। इस तरह के आयोजनों के दौरान आयोजक और टिकटिंग पार्टनर्स टिकटों को दूसरी टिकट वेबसाइटों पर बहुत अधिक कीमत पर सूचीबद्ध करके प्रशंसकों का शोषण करते हैं। 
कालाबाजारी के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश तय करने मांग की गई थी
याचिका में अदालत से ऐसे बड़े आयोजनों के लिए कालाबाजारी, टिकट दलाली और ऑनलाइन टिकटों की बिक्री रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश तय करने की मांग की गई है। पीआईएल में दावा किया गया है कि आईपीएल मैचों, 2023 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप मैचों और गायक टेलर स्विफ्ट और दिलजीत दोसांझ के संगीत समारोहों के दौरान इस तरह के अवैध तरीके अपनाए गए। इस तरह के आयोजनों के दौरान आयोजक और टिकटिंग पार्टनर्स टिकटों को दूसरी टिकट वेबसाइटों पर बहुत अधिक कीमत पर सूचीबद्ध करके प्रशंसकों का शोषण करते हैं। 


पीआईएल में आरोप लगाया गया है कि बुकमाईशो प्लेटफॉर्म की तरफ से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री में इस तरह से हेरफेर किया गया कि जिस दिन टिकट उपलब्ध कराए गए, उस दिन दोपहर से पहले ही लोग लॉग आउट हो गए और उन्हें टिकट खरीदने के लिए वेबसाइट तक पहुंचने की अनुमति नहीं दी गई। कुछ ही मिनटों में बुकमाईशो पोर्टल पर तीनों शो के टिकट बिक गए, जबकि बाद में एक दूसरी वेबसाइट पर टिकट बहुत ज्यादा कीमत पर उपलब्ध पाए गए। पिछले साल व्यास ने इस संबंध में शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed