फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Report Today Cold weather continues in North India Temperature drops below zero in Keylong, Kalpa and Manali

Weather Today: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, केलोंग, कलपा और मनाली में पारा शून्य से नीचे लुढ़का

Tue, 26 Jan 2021 05:01 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Jan 2021 05:01 AM IST
विज्ञापन
Weather Update Report Today Cold weather continues in North India Temperature drops below zero in Keylong, Kalpa and Manali
आज मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर भारत में बढ़ती ठंड - फोटो : PTI

भारत के उत्तरी भाग में ठंड का प्रकोप और बढ़ा गया तथा हिमाचल प्रदेश के केलोंग, कलपा और मनाली में सोमवार को तापमान शून्य से नीचे बरकरार रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया कि दिल्ली में शीतलहर का एक और दौर चल रहा है तथा अगले दो से तीन दिन में तापमान चार डिग्री सेल्सियस और नीचे गिरने की आशंका है।

विज्ञापन


आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इस दौरान घना कोहरा छाया रहेगा।”
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में केलोंग, कलपा और मनाली में पारा शून्य से नीचे ही रहा। शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल और स्पीति में तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कलपा में शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और मनाली में शून्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


कश्मीर इस समय 40 दिनों के ‘चिल्ले कलां’ की गिरफ्त में है और इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर बर्फबारी होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में माउंट आबू में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इस बीच आईएमडी ने कहा कि मध्यप्रदेश में गणतंत्र दिवस के दिन कम से कम दस जिलों में कोहरा छाया रहेगा। पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और बठिंडा में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed