फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cold wave increases in North India, possibility of two more days of heavy rain in many states

ठिठुरा उत्तर भारत: पहाड़ से मैदान तक बढ़ा सर्दी का सितम, कई राज्यों में दो दिन और भारी बारिश की संभावना

Mon, 06 Jan 2025 05:36 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो,नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 06 Jan 2025 05:36 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले दो दिनों तक पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फ गिरने की संभावना है और इसकी वजह से सर्दी के कम होने की उम्मीद नहीं है। यही नहीं, 10-12 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी राज्यों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
Cold wave increases in North India, possibility of two more days of heavy rain in many states
लोगों पर पड़ी सर्दी की मार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी हुई। ठंडी हवाएं भी चलीं, जिसके चलते पर्वतीय राज्यों से लेकर पंजाब, हरियाणा और मध्य व पूर्वोत्तर भारत तक सर्दी का सितम बढ़ गया। मौसम विभाग ने 6 जनवरी यानी आज के लिए जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश और भीषण बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी अगले दो दिनों तक पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फ गिरने की संभावना है और इसकी वजह से सर्दी के कम होने की उम्मीद नहीं है। यही नहीं, 10-12 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी राज्यों में एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई और इसके प्रभाव से उस दौरान भी भारी बर्फबारी के साथ बारिश होने के आसार हैं। घने कोहरे और सर्द हवाओं के चलते तापमान भी गिरा। हरियाणा के नारनौल में 6.8, राजस्थान के वनस्थली में 6.9 और पंजाब के बठिंडा में 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पारा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में और बिगड़ेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में रविवार को रोहतांग समेत कई ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने और अंधड़ चलने की चेतावनी भी जारी हुई है। 7 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात की संभावना है। प्रदेश में 11 जनवरी तक कोहरे को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को समदो में माइनस 0.8 और कुकुमसेरी में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी के संकेत 
अरब सागर से आ रही नमी की वजह से राजधानी समेत यूपी के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से आ रही नमी की वजह से प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है। पश्चिमी यूपी में सोमवार को बूंदाबांदी के संकेत हैं। वहीं प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाके समेत बुंदेलखंड में घना कोहरा छाने की संभावना है।  मौसम विभाग ने सोमवार को 35 जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 7 दिसंबर से फिर से ठंड और कोहरे में बढ़ोतरी के संकेत हैं। रविवार को 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ इटावा सबसे ठंडा रहा। वहीं चुर्क में सर्वाधिक 21 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

गुलमर्ग में 4 फीट तक गिरी बर्फ
जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में चार फुट तक बर्फ गिरी है। कुपवाड़ा, बारामुला, टंगधार, जेड गली, गुरेज, बांदीपोरा, साधना टॉप, गांदरबल, सोनमर्ग आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। ठंड की वजह से राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड को भी नहीं खोला जा सका है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में बारा गिरा है और कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल पाई है। दिन के समय में अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे और अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4-7 डिग्री नीचे तक बना हुआ है।

कहीं स्कूल बंद, कहीं समय बदला
ठंड की वजह से केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आठवीं तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है और सुबह 9:00 बजे से ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का आदेश दिया गया है। 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेंगी। 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। झारखंड में भी 8वीं तक के स्कूलों को 7-13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। 9वीं-12वीं तक कक्षाएं पहले के समय के अनुसार चलती रहेंगी। बिहार की राजधानी पटना में भी 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 जनवरी तक बंद रहेंगे।

अरुणाचल में जमी झील में फंसे चार सैलानी
अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे में झील के ऊपर जमी बर्फ की पतली चादर में चार सैलानी फंस गए। स्थानीय लोगों और अधिकारियों की तरफ से तुरंत कार्रवाई शुरू कर इन लोगों को बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस में झील में फंसे पर्यटक जान बचाने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं और लोगों से मदद की गुहार भी लगा रहे हैं। वह जितना बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, झील की जमी हुई सतह टूटती जाती है और वह ठंडे पानी में फंसते जाते हैं। स्थानीय लोग बांस के और रस्सी के सहारे धीरे-धीरे उन सभी को निकालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed