फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cold wave in north india mercury down in delhi rajasthan, kashmir haryana punjab

ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, हर तरफ सर्दी का सितम, अगले दो दिन का क्या है हाल

Sat, 11 Jan 2020 03:32 AM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 11 Jan 2020 03:32 AM IST
सार

  • दिल्ली-राजस्थान से लेकर हिमाचल-कश्मीर तक कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में कैसा है मौसम का मिजाज जानिए। 

विज्ञापन
cold wave in north india mercury down in delhi rajasthan, kashmir haryana punjab
बर्फबारी (नैनीताल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और समूचा क्षेत्र ठंड से ठिठुर रहा है। कहीं तापमान में लगातार गिरावट जारी है। कहीं कड़क धूप खिल रही है लेकिन तापमान नीचे जा रहा है। दिल्ली-राजस्थान से लेकर हिमाचल-कश्मीर तक कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फ पड़ रही है। सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में कैसा है मौसम का मिजाज जानिए। 

विज्ञापन


दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। पालम मौसम स्टेशन में सबसे घना कोहरा दर्ज हुआ और यहां दृश्यता सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर 150 मीटर थी। पूर्वानुमान के मुताबिक दिन भर आकाश साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 97 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। राजधानी लखनऊ सहित अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया कि खीरी और नजीबाबाद 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद में 7.4 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बारे में अनुमान लगाया कि मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर तापमान
लखनऊ 11.7 डिग्री सेल्सियस
बरेली 8.8 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरनगर 6.8 डिग्री सेल्सियस
नजीबाबाद 6.2 डिग्री सेल्सियस
मुरादाबाद 7.4 डिग्री सेल्सियस

 

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर 

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सर्द हवाएं चली। हलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के पठानकोट में दो डिग्री, आदमपुर में 1.5 डिग्री, बठिंडा में 2.3 डिग्री, फरीदकोट में तीन डिग्री और गुरदासपुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: तीन डिग्री, 5.3 डिग्री और पांच डिग्री रहा।
 
शहर तापमान
हलवाड़ा 0.3 डिग्री सेल्सियस
पठानकोट 2 डिग्री सेल्सियस
आदमपुर 1.5 डिग्री सेल्सियस
बठिंडा 2.3 डिग्री सेल्सियस
फरीदकोट 3 डिग्री सेल्सियस
गुरदासपुर 5.8 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर 3 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना 5.3 डिग्री सेल्सियस
पटियाला 5 डिग्री सेल्सियस 


हरियाणा के हिसार में तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 1.1 डिग्री रहा। अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में तापमान क्रमश: पांच डिग्री, 4.6 डिग्री, 1.5 डिग्री, 3.7 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार, करनाल, रोहतक, लुधियाना, गुरदासपुर और पटियाला में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम 
 
शहर तापमान  
हिसार 1.1 डिग्री सेल्सियस 
अंबाला 5 डिग्री सेल्सियस
करनाल 4.6 डिग्री सेल्सियस
नारनौल 1.5 डिग्री सेल्सियस
रोहतक 3.7 डिग्री सेल्सियस
सिरसा 4.7 डिग्री सेल्सियस
चंडीगढ़ 5.2 डिग्री सेल्सियस

 

कड़ाके की सर्दी की चपेट में राजस्थान 

राजस्थान के ज्यादातर हिस्से कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं जहां माउंट आबू व फतेहपुर सहित कई स्थानों पर रात का पारा जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं अनेक जगहों पर घना कुहरा छाये रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर के फतेहपुर (सीकर) में यह माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

इसी तरह न्यूनतम तापमान पिलानी में 1.6 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 1.8 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 2.0 डिग्री, डबोक में 2.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.0 डिग्री, वनस्थली में 3.2 डिग्री, एरन रोड में 3.4 डिग्री, बीकानेर में 3.8 डिग्री व गंगानगर में 4.4 डिग्री व बूंदी में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
 
शहर तापमान
माउंट आबू -3.0 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर (सीकर) -1.8 डिग्री सेल्सियस
पिलानी 1.6 डिग्री सेल्सियस
चुरू 1.8 डिग्री सेल्सियस
सीकर 2.0 डिग्री सेल्सियस
डबोक 2.4 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ 3.0 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली 3.2 डिग्री सेल्सियस
एरन रोड 3.4 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर 3.8 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर 4.4 डिग्री सेल्सियस
बूंदी 4.5 डिग्री सेल्सियस

कश्मीर में ठंड बढ़ी, तापमान शून्य से नीचे  

कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पहलगाम में तापमान शून्य से 14.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहां पर अधिकतम तापमान भी शून्य से 1.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा। हालांकि, यह गुरुवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक है। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और कोकरनाग में न्यूनतम तामपान 3.4 डिग्री सेल्सियस और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
शहर तापमान
पहलगाम -14.3 डिग्री सेल्सियस
गुलमर्ग -13 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर 1.9 डिग्री सेल्सियस
काजीगुंड 3.4 डिग्री सेल्सियस
कोकरनाग 4.2 डिग्री सेल्सियस

 

हिमाचल प्रदेश: धूप निकली, पारा शून्य से नीचे 

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी के एक दिन बाद गुरुवार सुबह धूप निकली लेकिन मौसम विज्ञान विभाग ने 12 जनवरी के लिए ताजा ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है, जिसमें भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला में मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले के प्रशासनिक केंद्र केलांग में तापमान शून्य से 14.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शिमला, कुफरी, मनाली, डलहौजी और कल्पा सहित राज्य के अधिकतर मध्यम और ऊंची पहाड़ियों में तापमान शून्य से नीचे ही दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में गुरुवार और शुक्रवार को अधिकतर मौसम शुष्क रहेगा। विभाग के अधिकारी ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है। बुधवार को हुई भीषण बर्फबारी के कारण 879 सड़कें जाम हैं। 

 

शहर तापमान
कल्पा -9.1 डिग्री सेल्सियस
मनाली -7.8 डिग्री सेल्सियस
डलहौजी -5.6 डिग्री सेल्सियस
कुफरी -5.2 डिग्री सेल्सियस
शिमला -3.7 डिग्री सेल्सियस
सोलन -0.8 डिग्री सेल्सियस
पालमपुर -0.8 डिग्री सेल्सियस


 

उत्तराखंड में धूप पर तापमान में गिरावट
 
उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अच्छी धूप निकली, जिससे दिन के समय लोगों को ठंड से खासी राहत मिली जबकि पहाड़ों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। नैनीताल और मसूरी आदि पसंदीदा पर्यटक स्थलों पर निकली धूप से वहां बर्फ पिघलने का इंतजार कर रहे सैलानियों को भी काफी राहत मिली। चर दिनों की बर्फबारी और बारिश के बाद कल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर मौसम खुल गया था और धूप निकली थी।

हालांकि, मौसम खुलने और बर्फ पिघलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। देहरादून में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि आज यह गिरकर चार डिग्री पर आ गया। पहाड़ों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गयी । राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, अल्मोड़ा के जागेश्वर, उत्तरकाशी के जानकीचट्टी और पौडी के सतपुली में हल्की वर्षा हुई । 

अगले दो दिन तक सताएगी सर्दी 

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों में गुरुवार को तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी के एक बार फिर जोर पकड़ रही है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

विभाग के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड में गुरुवार को घने कोहरे के साथ शीत दिवस रहा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति है। यह स्थिति शुक्रवार को भी जारी रही। विभाग ने 11 जनवरी को पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। इसके बाद 12 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण जम्मू कश्मीर में तेज बारिश की चेतावनी है।

विभाग ने 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed