तमिलनाडु: नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में 34 साल का व्यक्ति दोषी करार, जल्द मिलेगी सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के कोयंबटूर की स्थानीय अदालत ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में 34 साल के व्यक्ति को दोषी करार दिया है। नाबालिग लड़की पन्नीमदाई की रहने वाली थी। दोषी व्यक्ति को थोड़ी देर में सजा सुनाई जाएगी। उसके खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज था।
Coimbatore: A man has been convicted in a six-year-old rape and murder case of a minor girl in Pannimadai, by a local court. Quantum of punishment will be delivered later. #TamilNadu
— ANI (@ANI) December 27, 2019
सात साल की बच्ची 24 मार्च को अपने घर से लापता हो गई थी। अगले दिन घर के पास से उसकी पैर बंधी लाश बरामद हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में काफी विरोध प्रदर्शन हुआ और लोग आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 34 साल क संतोष कुमार को एक हफ्ते बाद इस मामले में आरोपी बनाया गया था।
क्या है पूरा मामला
24 मार्च को सात साल की बच्ची पन्नीमदाई गांव के पास अपने घर से लापता हो गई। उसी दिन लड़की की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अगले दिन पुलिस को बच्ची का क्षत-विक्षत शव उसके घर के पास से बरामद हुआ। ऑटोप्सी रिपोर्ट से साफ हो गया कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
एक हफ्ते बाद 34 साल के संतोष कुमार को नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में हिरासत लिया। थोंडामुथुर के रहने वाले आरोपी ने बाद में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या का अपराध स्वीकार्य कर लिया। बच्ची वह पन्नीमदाई में उसकी दादी के घर के पास रहती थी। दुष्कर्म के बाद उसने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात खुलासा हुआ है कि लड़की के साथ एक से ज्यादा बाद दुष्कर्म किया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि उसने अपराध को अपनी दादी के घर पर अंजाम दिया। बच्ची की मौत के बाद संतोश की दादी की भी मौत हो गई। आरोपी के इसमें हाथ होने की जांच की गई।