फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coimbatore car blast case Police arrested sixth person Afsar Khan cousin of Jamesha Mubin

कोयंबटूर कार ब्लास्ट: पुलिस ने गिरफ्तार किया छठवां आरोपी, धमाके में जान गंवाने वाले से है खास रिश्ता

Thu, 27 Oct 2022 03:26 PM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Thu, 27 Oct 2022 03:26 PM IST
सार

23 अक्तूबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के उक्कड़म में कार में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Coimbatore car blast case Police arrested sixth person Afsar Khan cousin of Jamesha Mubin
कोयंबटूर कार ब्लास्ट केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोयंबटूर कार ब्लास्ट मामले में पुलिस ने छठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अफसर खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह धमाके में जान गंवाने वाले जमेशा मुबिन का चचेरा भाई है। कोयंबटूर पुलिस के मुताबिक, एसआईटी ने उसे दो दिन पहले पकड़ लिया था। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी अफसर खान को न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएम 5) की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारागार में भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि 23 अक्तूबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के उक्कड़म में कार में एलपीजी सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके में एक की हुई थी मौत, परिजनों से पूछताछ जारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस कार में धमाका हुआ वह उक्कड़म में एक मंदिर के पास खड़ी थी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक की पहचान कोयंबटूर के जमीशा मुबिन के तौर पर हुई है। उसके परिजनों से पूछताछ जारी है। कार के मालिक की भी पहचान कर ली गई है। घटना स्थल पर जली कार के अलावा कीलें और कंचे बिखरे मिले हैं। इसलिए घटना को लेकर कई तरह के संदेह जताए जा रहे हैं।

ये पांच आरोपी हुए थे गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान मुहम्मद तालका, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में हुई थी। अब पुलिस ने छठवें आरोपी अफसर खान को गिरफ्तार कर लिया है। वह जमीशा मुबिन का चचेरा भाई बताया जा रहा है।

केंद्र ने एनआईए को दिया जांच का आदेश
केंद्र सरकार ने गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को आदेश दिया है कि वह कोयबंटूर कार विस्फोट मामले की जांच करे। इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर मामले की जांच एनआईएस से कराने की सिफारिश की थी। 


एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के सिफारिश के एक दिन बाद केंद्रीय गृहमंत्रालय (एमएचए) के काउंटर-टेररिज्म एंड काउंटर रेडिकलाइजेशन (सीटीसीआर) डिवीजन विभाग ने जांच के आदेश जारी किए हैं। अधिकारी ने बताया कि मामले को जल्द एनआईए संभालेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed