फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coffee Application Launches for Coffee Growers

कॉफी उत्पादकों के लिए कॉफी एप हुआ लांच

Wed, 05 Sep 2018 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 04:45 AM IST
विज्ञापन
Coffee Application Launches for Coffee Growers
MOBILE APP
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को कॉफी कनेक्ट एप और कॉफी कृषि तरंग डिजिटल मोबाइल सेवाएं शुरू कीं। इनसे कॉफी उगाने वाले किसानों को उत्पादन, लाभ में बढ़ोतरी और पर्यावरण से संबंधित जानकारी मिलेगी। साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने डाटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन तकनीक से स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट कॉफी बोर्ड के पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया।  
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के कृषि क्षेत्र में 4.5 लाख हेक्टेयर भूमि में 3.66 लाख किसानों द्वारा कॉफी का उत्पादन  किया जाता है। इनमें से 98 फीसदी छोटे किसान हैं जो कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में कॉफी उत्पादन से जीवकोपार्जन करते हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों के आदिवासी क्षेत्रों में भी कॉफी उगाई जाती है। 
विज्ञापन


सरकार के कॉफी बोर्ड ने तकनीक के जरिये इन किसानों को सही कीमत मुहैया कराने और मौसम की मार से बचाने में मदद करने का कदम उठाया है। इसके तहत ही एप सहित अन्य उपाय किए गए हैं, जबकि ब्लॉकचेन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये अन्य उपाय भी जल्द किए जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed