{"_id":"62fd21fddec4f30ea9757db8","slug":"coast-guard-rescues-14-fishermen-from-sinking-boat-off-daman-coast-using-choppers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rescue: दमन में भारतीय तटरक्षक बल ने डूबती नाव से 14 मछुआरों को बचाया, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rescue: दमन में भारतीय तटरक्षक बल ने डूबती नाव से 14 मछुआरों को बचाया, हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू
Wed, 17 Aug 2022 10:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमन
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:44 PM IST
सार
तटरक्षक बल के उप महानिरीक्षक और दमन में एयर स्टेशन के कमांडिंग ऑफिसर एसएसएन बाजपेयी ने बताया कि डूबती नाव पर सवार 14 मछुआरों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। उन्हें किसी तरह बचाकर सुरक्षित रूप से तट पर लाया गया।
विज्ञापन
मछुआरों को बचाता भारतीय तटरक्षक बल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन-दीव में दमन के तट पर एक डूबती हुई नाव से मछुआरों का रेस्क्यू किया गया। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बुधवार को अभियान चलाकर 14 मछुआरों को कई तरह से हेलिकॉप्टरों से बचाया। आईसीजी के अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी। अब इन मछुआरों को मत्स्य विभाग को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
तटरक्षक बल के उप महानिरीक्षक और दमन में एयर स्टेशन के कमांडिंग ऑफिसर एसएसएन बाजपेयी ने बताया कि डूबती नाव पर सवार 11 मछुआरों को हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। उन्हें किसी तरह बचाकर सुरक्षित रूप से तट पर लाया गया।
विज्ञापन
दमन एयर स्टेशन के कमांडिंग ऑफिसर एसएसएन बाजपेयी ने बताया कि मुंबई में पंजीकृत मछली पकड़ने वाली नाव ने मंगलवार को गुजरात के नवसारी से अपनी यात्रा शुरू की थी। नाव वापस मुंबई की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात जब नाव दमन तट से लगभग 16 समुद्री मील की दूरी पर थी, तो नाव पर सवार मछुआरों को इंजन में खराबी का आभास हुआ। उन्होंने बताया कि जब चालक दल इंजन नहीं शुरू कर पाया तो उन लोगों ने मदद के लिए तटरक्षक बल से संपर्क किया।
विज्ञापन
कमांडिंग ऑफिसर एसएसएन बाजपेयी ने बताया कि बुधवार सुबह 11:35 बजे एक कॉल आई, जिसके बाद दमन तटरक्षक बल ने अपने हवाई स्टेशन से एक हेलीकॉप्टर भेजा और 11 मछुआरों को चार उड़ानों में एयरलिफ्ट किया। उन्होंने बताया कि तब नाव के कप्तान और दो अन्य मछुआरों ने रेस्क्यू से इनकार कर दिया। उन्हें आशा थी कि वे इंजन शुरू करके अपनी नाव को बचाने में सफल होंगे, लेकिन जब वह इंजन शुरू नहीं कर सके, तो उन्हें शाम को हेलीकॉप्टर द्वारा एयरलिफ्ट किया गया और हवाई स्टेशन पर लाया गया। उन्होंने बताया कि सभी मछुआरों को मत्स्य विभाग को सौंपा जाएगा।