फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Co-WIN Registration of volunteers for blood donation would soon be enabled

Co-WIN: अब कोविन में वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के अलावा स्वैच्छिक रक्तदान की सुविधा मिलेगी, जानें क्या होगी प्रक्रिया

Tue, 07 Jun 2022 10:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 07 Jun 2022 10:55 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ई-रक्तकोष रक्त केंद्र या प्रयोगशाला इंटरफेस के रूप में काम करेगा। सभी ब्लड बैंकों को ई-रक्तकोश पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
Co-WIN Registration of volunteers for blood donation would soon be enabled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

रक्तदान के लिए अब वॉलेंटियर्स को-विन पर रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि रक्तदान के लिए वॉलेंटियर्स का रजिस्ट्रेशन जल्द ही को-विन पोर्टल पर सक्षम किया जाएगा और उनके पास पोर्टल पर या आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लिकेशन पर नजदीकी रक्त बैंकों के साथ-साथ आगामी रक्तदान शिविरों की सूची तक पहुंच होगी। 
विज्ञापन


यह पहले 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस से पहले रक्तदान को बढ़ावा देने और जागरुकता पैदा करने के केंद्र के प्रयासों का हिस्सा है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ई-रक्तकोष रक्त केंद्र या प्रयोगशाला इंटरफेस के रूप में काम करेगा। सभी ब्लड बैंकों को ई-रक्तकोश पर रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


रक्तदान पूरा होने के बाद रक्त बैंक द्वारा ई-रक्तकोश पोर्टल पर रक्तदान प्रमाण पत्र तैयार किया जाएगा और आरोग्य सेतु के माध्यम से वॉलेंटियर्स को उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक, ''केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने उनसे नियमित, गैर-पारिश्रमिक, स्वैच्छिक रक्तदान की आवश्यकता पर जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया।'' इससे पहले राजेश भूषण ने विश्व रक्तदाता दिवस की तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की। 

भूषण ने रक्त की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने, सुरक्षित रक्तदान करने, सालभर में रक्तदान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इस साल विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को मनाया जा रहा है। इस वर्ष के विश्व रक्तदाता दिवस के लिए अभियान का नारा है "रक्तदान एकजुटता का कार्य है। प्रयासों में शामिल हों और जीवन बचाएं। "

भूषण ने कहा कि राज्यों को अधिकतम रक्त संग्रह के साथ-साथ रक्तदाताओं के रजिस्ट्रेशन को अधिकतम करना चाहिए (क्योंकि एकत्रित रक्त की शेल्फ लाइफ 35-42 दिन है) और ब्लॉक, जिला और ग्राम पंचायत स्तर पर रक्तदाताओं को सम्मानित करना चाहिए। जिला कलेक्टर या जिला मजिस्ट्रेट जिलों में गतिविधियों की निगरानी करेंगे। 

इस अवसर पर की जाने वाली गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्यों को 14 जून को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप- स्वास्थ्य केंद्रों में रक्त समूह परीक्षण, जिला अस्पताल और अन्य ब्लड बैंक के लिए उचित सुविधा प्रदान करने की सलाह दी गई। 


बयान में कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से लोगों को उनके रक्त समूह को जानने में मदद करने का भी आग्रह किया जो आपात स्थिति में रक्तदान के उद्देश्य से उपयोगी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed