{"_id":"5e2320868ebc3e4b1038432f","slug":"cm-yogi-says-if-necessary-will-bring-law-on-population-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नीति पर कानून बनाने की जरूरत पड़ेगी तो सरकार आगे बढ़ेगी: सीएम योगी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जनसंख्या नीति पर कानून बनाने की जरूरत पड़ेगी तो सरकार आगे बढ़ेगी: सीएम योगी
Sat, 18 Jan 2020 10:38 PM IST
अमित मंडल
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 18 Jan 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक व्यवस्था संतुलित होनी चाहिए। सभी लोग इसे मान लेंगे तो परिवार के मुखिया के लिए परिवार पालने में आसानी होगी। इसे लेकर प्रक्रिया को हमने आगे बढ़ाया है। जनसंख्या पर किसी तरह का कानून बनाने की अगर जरूरत होगी तो सरकार इस पर आगे बढ़ेगी। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें उनसे पूछा गया था कि संघ ने दो बच्चों की नीति को लेकर बयान दिया है, इस पर आपके क्या विचार हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ने नई पहल को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को गोरखपुर की खबरों को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करने की शुरुआत की है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला की इस नई पहल का लोकार्पण किया। इसी दौरान सीएम के साथ फेसबुक पर पाठकों के सवाल-जवाब का दौर भी चला। पाठकों ने इसी तरह के कई सवाल उनसे पूछे, जिनके जवाब सीएम योगी ने सहर्ष दिए।
विज्ञापन
क्या कहा था भागवत ने?
बता दें कि बुधवार रात मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डा. मोहन राव भागवत ने स्वयंसेवकों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा था कि संघ की आगामी योजना दो बच्चों का कानून है। उन्होंने कहा कि ऐसा संघ का मत है। इस पर फैसला सरकार को लेना है। राममंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संघ की भूमिका इस प्रकरण में सिर्फ ट्रस्ट निर्माण होने तक है। इसके बाद संघ खुद को इससे अलग कर लेगा।
अमर उजाला गोरखपुर का डिजिटल संस्करण
अमर उजाला गोरखपुर के डिजिटल संस्करण की पहल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सराहा है और गोरखपुर में अमर उजाला ऑफिस पहुंचकर इसका लोकार्पण किया। अब गोरखपुर की हर खबर किसी भी वक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म Gorakhpur.AmarUjala.com पर पढ़ी जा सकती है। इतना ही नहीं, आप खबरों को सुन भी सकते हैं और खबरों के वीडियो भी देख सकते हैं।